फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Pravasi ›   Preparing to bring back stranded Indians in Sri Lanka, 700 civilians to be repatriated from INS Jalashwa under Operation Samudra Setu

श्रीलंका में फंसे भारतीयों को वापस लाने की तैयारी, आईएनएस जलाश्व बनेगा 700 लोगों का संकटमोचक

Wed, 20 May 2020 05:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 20 May 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Preparing to bring back stranded Indians in Sri Lanka, 700 civilians to be repatriated from INS Jalashwa under Operation Samudra Setu
Samudra Setu - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लागू लॉकडाउन की वजह से कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं। इन सभी लोगों को भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से वंदे भारत मिशन चलाया गया है। इस बीच रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' मिशन के तीसरे चरण के तहत, भारतीय नौसेना अगले महीने की शुरुआत में पड़ोसी देश श्रीलंका में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' के तहत द्वीप देश में फंसे करीब 700 भारतीय नागरिकों को वापस भारत लेकर आएगा। रक्षा सूत्रों के मुताबिक भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व 1 जून को कोलंबो से अपनी यात्रा शुरू करेगा और 2 जून को तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंचेगा।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय नौसेना ने मालदीव में फंसे लगभग 1,500 भारतीय नागरिकों को 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' के तहत दो चरणों में वापस लाने का काम किया था। इस ऑपेशन के तहत आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर से 10 मई, 12 मई और 17 मई को यहां फंसे भारतीयों को वापस भारत लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed