फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparations to include Tumkuru in Bangalore, HM Parameshwara said - the proposal is being considered

Karnataka: तुमकुरु को बंगलूरू में शामिल करने की तैयारी, गृह मंत्री परमेश्वर बोले- प्रस्ताव पर हो रहा विचार

Wed, 11 Jun 2025 12:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Wed, 11 Jun 2025 12:17 PM IST
सार

गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि सरकार ने तुमकुरु को बंगलूरू उत्तर जिला बनाने की तैयारी कर ली है। बंगलूरू को चारों दिशाओं में तुमकुरु, रामनगर, कोलार और चिक्काबल्लापुर तक फैलाने की योजना है।

विज्ञापन
Preparations to include Tumkuru in Bangalore, HM Parameshwara said - the proposal is being considered
जी परमेश्वर, कर्नाटक गृह मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के तुमकुरु जिले को बंगलूरू में शामिल करने की तैयारी हो रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि बंगलूरू को विकास करने के लिए इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को सौंपा भी जा चुका है। इस पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि सरकार ने तुमकुरु को बंगलूरू उत्तर जिला बनाने की तैयारी कर ली है। बंगलूरू को चारों दिशाओं में तुमकुरु, रामनगर, कोलार और चिक्काबल्लापुर तक फैलाने की योजना है। उन्होंने कहा कि तुमकुरु और बंगलूरू उत्तर जिले में अंतर है। बंगलूरू पहले ही नेलमंगला से आगे बढ़ चुका है। यहां से तुमकुरु जिले की दूरी 30 किमी रह जाती है। ऐसे में शहर के क्षेत्र का विस्तार करना फायदेमंद है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गोवा सरकार ने डॉक्टरों की सभी मांगें मानी, सीएम ने हड़ताल खत्म करने के लिए कहा- धन्यवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंगलूरू महानगर पालिका क्षेत्र में 14 ग्राम पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भविष्य में तुमकुरु शहर का भी विस्तार किया जाएगा। इससे शहर का तेजी से विकास होगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। सरकार जिलों के विकास पर काफी जोर दे रही है। 

ये भी पढ़ें:  MP तुकाराम, तीन विधायकों के ठिकाने पर ईडी ने ली तलाशी; वाल्मीकि घोटाला मामले में कार्रवाई

डीके शिवकुमार का प्रस्ताव अच्छा
गृह मंत्री ने कहा कि उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रामनगर को दक्षिण बंगलूरू जिले का हिस्सा बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह काफी अच्छा है। सरकार ने उनकी योजना को मंजूरी दे दी है। बंगलूरू दक्षिण कहते ही रामनगर का स्वरूप बदल जाता है।  गृह मंत्री ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से तुमकुरु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वागत द्वार निर्माण की अनुमति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वागत द्वार के लिए स्मार्ट सिटी से पांच करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed