फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa cm meeting with doctors on strike said accepted all seven demands

Goa: गोवा सरकार ने डॉक्टरों की सभी मांगें मानी, सीएम ने हड़ताल खत्म करने के लिए कहा- धन्यवाद

Wed, 11 Jun 2025 12:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से माफी की मांग की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  और गोवा एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स जैसे संगठन भी स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में उतर आए। 
 

विज्ञापन
goa cm meeting with doctors on strike said accepted all seven demands
गोवा सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : एएनआई

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि उनकी सरकार ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की सभी सात मांगें मान ली हैं। सीएम ने गोवा मेडिकल कॉलेज में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के डॉक्टर को डांटने से हुई हंगामे की शुरुआत
हाल ही में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे गोवा मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान शिकायतें मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने गोवा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर को डांट दिया था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही डॉक्टर को निलंबित भी कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा हो गया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से माफी की मांग की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  और गोवा एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स जैसे संगठन भी स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में उतर आए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Goa: डॉक्टरों के विरोध के बाद झुके गोवा के स्वास्थ्य मंत्री, मांगी माफी; कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी माफी
मामला बढ़ता देख सीएम ने डॉक्टर का निलंबन रद्द कर दिया। हालांकि डॉक्टरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी। हंगामा होने पर स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी माफी मांग ली। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राणे ने लिखा, 'गोवा मेडिकल कॉलेज के दौरे पर मैंने जो कठोर शब्द कहे थे, उसके लिए मैं डॉ. कुट्टीकर से दिल से माफ़ी मांगता हूं। उस पल, मेरी भावनाएं मेरी अभिव्यक्ति पर हावी हो गईं और जिस तरह से मैंने हालात को हैंडल किया, उसके लिए मुझे गहरा खेद है।' 

मंगलवार को सीएम से मुलाकात के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली। सीएम ने भी डॉक्टरों की सभी मांगें मान लीं। हड़ताल वापस लेने पर सीएम ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे समय-समय पर डॉक्टरों की समस्याओं को सुनते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed