{"_id":"5aa50f0a4f1c1b71778b4c02","slug":"pregnant-woman-in-hunger-crisis-shame-of-uttar-pradesh-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख मिटाने के लिए गर्भवती महिला को खेत से बीनने पड़े आलू, गंभीर परिस्थिति में बच्चे ने लिया जन्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भूख मिटाने के लिए गर्भवती महिला को खेत से बीनने पड़े आलू, गंभीर परिस्थिति में बच्चे ने लिया जन्म
अमर उजाला ब्यूरो, सहपऊ (हाथरस)
Updated Sun, 11 Mar 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के गांव सुल्तानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। एक गर्भवती महिला को भूख मिटाने के लिए दूसरे के खेत में आलू बीनने पड़े। गर्भवती महिला कई दिनों से अपनी भूख मिटाने के लिए ऐसे करने को मजबूर थी और हालत यहां तक आ गए कि भूख मिटाने की इस जद्दोजहद में ही वो बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़ी। एक दिन अचानक प्रसव पीड़ा होने से वह बेहोश होकर गिर गई। ग्रामीणों ने उसकी हालत को देखते हुए आशा कार्यकर्ता को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की निवासी यह महिला सादाबाद क्षेत्र निवासी पति से विवाद होने पर घर छोड़कर चली आई थी। सीएचसी में काफी देर तक तो महिला ने लोगों को अपने बारे में कुछ नहीं बताया। बहुत जोर डालने पर उसने अपना नाम-पता इन लोगों को बताया।
विज्ञापन
महिला ने अपना नाम मीना पत्नी भूरी सिंह बताया है। वह फिरोजाबाद जिले की कोतवाली शिकोहाबाद के पास गांव नगला जाट की निवासी है। दो दिन पूर्व उसका किसी बात को लेकर अपने पति से झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर वह घर से चली आई। उसने पिता का नाम पप्पू, मां का नाम गुड्डी, ताऊ का नाम बाबू एवं चाचा का नाम राजकुमार बताया। उसने बताया कि उसके पति कुल्हड़ बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
महिला भूख मिटाने के लिए खेतों में से आलू बीन रही थी। वह गर्भवती थी, इसलिए अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने से वह वहीं बेहोश होकर गिर गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने इस महिला के बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। महिला की सादाबाद क्षेत्र के बेलौठ गांव में ससुराल है। वो पति से लड़कर घर से चली आई है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। महिला का मायका शिकोहाबाद के गांव नगला जाट में है।