फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prediction of rain in Delhi After two days, Yellow alert for hail storm in Himachal

दिल्ली में दो दिन बाद बारिश के आसार, हिमाचल में अंधड़ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, गिरेगा तापमान 

Wed, 19 Feb 2020 04:59 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 19 Feb 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
prediction of rain in Delhi After two days, Yellow alert for hail storm in Himachal
बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार व शुक्रवार को राजधानी में बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार रात से ही राजधानी के आसमान में बादल छाने की शुरुआत हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार 20 व 21 फरवरी को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तेज हवाओं से दिन में भी ठंड बढ़ सकती है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। 22 फरवरी के बाद ही एक बार फिर मौसम खुलने की उम्मीद है। अब तक फरवरी महीने में दिन में तेज धूप की वजह से अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था।

विज्ञापन

कल और परसों 10 जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

हिमाचल में एक बार फिर बुधवार से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानों में 19 से 22 और मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। 20 और 21 फरवरी को बारिश के साथ अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 20 को आठ और 21 को लाहौल, किन्नौर छोड़कर 10 जिलों में अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि मैदानों में 23 और 24 को मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश भर में मंगलवार को धूप खिलने से पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान दो और अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ गया। केलांग का न्यूनतम पारा अभी भी माइनस 9.2 डिग्री है। प्रदेश में बरठीं का पारा सबसे ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में मंगलवार को ठंड से राहत मिली। साफ मौसम में लाहौल और अन्य बर्फीले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है।

कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.6, शिमला 8.6, सुंदरनगर 4.6, भुंतर 3.3, धर्मशाला 7.2, नाहन 13.9, सोलन 4.4, मनाली 0.4, कांगड़ा 7.4, मंडी 9.2, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 8.3, चंबा 5.0 और कुफरी का 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। अधिकतम तापमान केलांग 2.8, कल्पा 8.6, शिमला 17.9, सुंदरनगर 25.3, भुंतर 24.4, धर्मशाला 17.6, ऊना 28.4, नाहन 22.0, सोलन 24.5, कांगड़ा 25.3, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 25.8, चंबा 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में लगे भूकंप के झटके

शिमला में मंगलवार दोपहर 12:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रत 2.9 आंकी गई। शिमला के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र था। भूकंप के झटकों से क्षेत्र में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम बिगड़ने के आसार 

जम्मू-कश्मीर में 19-20 फरवरी को मौसम के मिजाज बिगड़ सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार और वीरवार को जम्मू व कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम के लगातार साफ रहने के कारण दोनों संभागों के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर अभी यातायात बहाल नहीं हो पाया है।

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान बीस डिग्री के करीब पहुंच गया है।

जम्मू संभाग में भी मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री चढ़कर 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.4, बटोत में 7.0 और कटड़ा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed