फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pramukh Swami Maharaj inspired lakhs of people, gave them courage: Amit Shah at BAPS event

कार्यकर सुवर्ण महोत्सव: शाह बोले- प्रमुख स्वामी महाराज ने लाखों लोगों को प्रेरित किया, उन्हें हौसला दिया

Sat, 07 Dec 2024 11:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Dec 2024 11:10 PM IST
सार

Karyakar Suvarna Mahotsav: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज ने लाखों को लोगों को जीवन में विश्वास का मंत्री दिया, उन्हें मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत दी और समाज के लिए काम करने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन
Pramukh Swami Maharaj inspired lakhs of people, gave them courage: Amit Shah at BAPS event
'कार्यकर सुवर्ण महोत्सव' में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज ने लाखों लोगों को प्रेरित किया था और उन्हें जीवन की मुश्किलों का सामना करने का साहस दिया था। प्रमुख स्वामी महाराज 'बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था' (बीएपीएस) के पूर्व प्रमुख थे। शाह अहमदाबाद में बीएपीएस के कार्यकर्ता सम्मेलन 'कार्यकर सुवर्ण महोत्सव' को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

 
सहकारी मंत्री शाह ने कहा, प्रमुख स्वामी महाराज ने लाखों को लोगों को जीवन में विश्वास का मंत्री दिया, उन्हें मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत दी और समाज के लिए काम करने की प्रेरणा दी। स्वामी महाराज ने देश और दुनिया में 1200 से अधिक मंदिरों का निर्माण किया, जो आज लोगों को ज्ञान और प्रकाश देने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने जिक्र किया कि स्वामी महाराज का सबसे बड़ा योगदान उनकी संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिद्धता है। शाह ने कहा कि स्वामी महाराज ने नशे के आदी लोगों को नया जीवन दिया, जिससे न केवल उनकी शारीरिक बीमारियां दूर हुईं, बल्कि उनके पूरे परिवार का जीवन बदल गया और वे चिंताओं से मुक्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा, लाखों स्वयंसेवकों को एक उद्देश्य के लिए प्रेरित करना आसान नहीं है। लेकिन स्वामी महाराज ने जीवन भर किया। उन्होंने लाखों स्वसंसेवकों को एक साथ एक रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। शाह ने आगे कहा कि स्वामीनारायण समुदाय ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान दिया है। 

 
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि 1972 में स्वामी महाराज ने विभिन्न छोटे-छोटे संगठनों को एक साथ लाकर एक संस्था बनाई। उन्होंने कहा, यह संस्था जो आठ कार्यकर्ताओं से शुरू हुई थी, आज लाखों लोग इसमें जुड़ चुके हैं और यह दिखाता है कि एक संत हमारे जीवन में कितनी बड़ी भूमिका निभा सकता है। बीएपीएस एक धार्मिक स्वयंसेवी संगठन है, जो निजी विकास के जरिए समाज की बेहतरी के लिए काम करता है और हिंदू धर्म के विश्वास, सेवा और वैश्विक सद्भाव की प्रेरणा देता है। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed