फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prafulla Kumar Mahanta says if Citizenship Bill passed AGP will break the ties with government 

असम के पूर्व सीएम महंत बोले- नागरिकता विधेयक पारित हुआ तो सरकार से नाता तोड़ लेगी उनकी पार्टी

Mon, 13 Aug 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुवाहाटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Mon, 13 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
Prafulla Kumar Mahanta says if Citizenship Bill passed AGP will break the ties with government 
नागरिकता विधेयक को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का घटक दल असम गण परिषद (अगप) सरकार पर दबाव बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में अगप के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत ने कहा है कि केंद्र सरकार यदि नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर अड़ी रहती है तो उनकी पार्टी राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार से नाता तोड़ लेगी।

महंत ने कहा कि उक्त विधेयक के पारित होने की स्थिति में असम के लोग अपने ही राज्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे और परिस्थितियां बेहद खतरनाक हो जाएंगी। 

एनआरसी के अंतिम मसौदे से 40 लाख लोगों के नाम बाहर होने का जिक्र करते हुए महंत ने कहा कि उक्त विधेयक पारित होने से इनमें से तमाम हिंदुओं को अपने आप नागरिकता मिल जाएगी।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि अगप शुरू से ही उक्त विधेयक का विरोध करती रही है। उसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले हिंदू शरणार्थियों को देश की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है। राज्य के कई अन्य संगठन भी इसके खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed