फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Praful Patel Why Singapore Airlines silent Air India Ahmedabad plane crash Former Aviation Minister question

Praful Patel: 'एअर इंडिया विमान हादसे पर सिंगापुर एयरलाइंस मौन क्यों?'; पूर्व विमानन मंत्री पटेल ने पूछे सवाल

Wed, 18 Jun 2025 11:51 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 18 Jun 2025 11:51 AM IST
सार

एअर इंडिया विमान हादसे के बाद पूर्व केंद्रीय विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा, शायद सिंगापुर एयरलाइंस इसे अनदेखा करने की कोशिश में है। ऐसा लगता है कि वे छिपे हुए हैं। बकौल पटेल, सिंगापुर एयरलाइंस और एअर इंडिया के बीच कोडशेयर समझौता है। एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन को सिंगापुर एयरलाइंस ने नामित किया था। ऐसे में खामोशी हैरान करने वाली है।

विज्ञापन
Praful Patel Why Singapore Airlines silent Air India Ahmedabad plane crash Former Aviation Minister question
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के बयान का अंश - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्व केंद्रीय विमानन मंत्री रहे वरिष्ठ सांसद और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने एअर इंडिया विमान हादसे के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की खामोशी पर सवाल खड़े किए हैं। पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय, विमानन मंत्री नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को टैग कर एक एक्स पोस्ट में विस्तार से अपना सवाल साझा किया है। उन्होंने कहा, एक महत्वपूर्ण शेयरधारक की भूमिका और चुप्पी आश्चर्यजनक है। उन्होंने एअर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 'संवेदनशील समझौते' का उल्लेख भी किया।

विज्ञापन


हादसे की जांच के लिए समिति बनाई, तीन महीने में आएगी रिपोर्ट
बता दें कि बीते 12 जून को दोपहर करीब 1.38 बजे अहमदाबाद के मेघाणीनगर में एअर इंडिया की बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 फ्लाइट क्रैश हुई  थी। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। विश्वास कुमार रमेश को छोड़कर किसी को भी नहीं बचाया जा सका। इस हादसे की जांच के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA), एअर इंडिया की आंतरिक सुरक्षा समिति और केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित की है। गृह सचिव की अध्यक्षता वाली यह समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन

Praful Patel Why Singapore Airlines silent Air India Ahmedabad plane crash Former Aviation Minister question
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के बयान का अंश - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

एअर इंडिया के बेड़े में शामिल वाइड-बॉडी विमानों का रखरखाव सिंगापुर एयरलाइंस की जिम्मेदारी
महाराष्ट्र से निर्वाचित राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय विमानन मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल ने सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ पर भी टिप्पणी की। उन्होंने अहमदाबाद में बीते 12 जून को हुए हादसे के सात दिन बाद भी सिंगापुर एयरलाइंस की तरफ से कोई बयान न आने की तरफ इशारा करते हुए कहा, शायद हादसे अनदेखा किया जा रहा है। इसके पास एअर इंडिया के बेड़े में शामिल वाइड-बॉडी विमानों के रखरखाव की जिम्मेदारी है। नाम का अनुमान लगाइए... सिंगापुर एयरलाइंस। ऐसा लगता है कि वे छिपे हुए हैं।

Praful Patel Why Singapore Airlines silent Air India Ahmedabad plane crash Former Aviation Minister question
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन (फाइल) - फोटो : PTI

एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन को सिंगापुर एयरलाइंस ने नामित किया
उन्होंने एअर इंडिया हादसे पर सिंगापुर एअरलाइंस की चुप्पी को लेकर गंभीर बताया और कहा कि विमानन से जुड़े प्रबंधन के अलावा सिंगापुर एयरलाइंस और एअर इंडिया के बीच कोडशेयर समझौता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन को सिंगापुर एयरलाइंस ने नामित किया था। वे पहले उनकी कम लागत वाली सहायक कंपनी स्कूट एयरलाइंस के सीईओ रह चुके हैं। यह चुप्पी क्यों है?



सिंगापुर एयरलाइंस ने सहयोग का वादा किया
खबरों के मुताबिक लगभग एक हफ्ते की चुप्पी के बाद, सिंगापुर एयरलाइंस ने बुधवार को एक बयान जारी किया। इस कंपनी ने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा, वे टाटा संस और एअर इंडिया के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन

Praful Patel Why Singapore Airlines silent Air India Ahmedabad plane crash Former Aviation Minister question
प्रफुल्ल पटेल ने एअर इंडिया हादसे पर सरकार और सिंगापुर एयरलाइंस से सवाल पूछे - फोटो : एएनआई

जवाब की आशा में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने PMO तक को भी टैग किया
पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि कहा कि सिंगापुर एयरलाइंस टाटा समूह के संचालन वाली एअर इंडिया में 25.1% हिस्सेदारी रखती है। बोर्ड में भी उसका प्रतिनिधित्व है। ऐसे में हादसे के लगभग एक हफ्ते बाद भी इस कंपनी की चुप्पी हैरान करने वाली है। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में सिंगापुर एयरलाइंस का IATA कोड- SQ लिखते हुए पूछा कि इस कंपनी ने इतनी गहरी चुप्पी क्यों साध रखी है? पटेल ने अपने पोस्ट में केंद्रीय विमानन मंत्रालय (MoCA), प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), भारत में विमानन नियामक- DGCA समेत एअर इंडिया, सिंगापुर एयरलाइंस और प्रमुख समाचार वेबसाइट-चैनल को भी टैग किया है।

ये भी पढ़ें- Air India Dreamliners: विमान सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बहुत गंभीर नहीं, एअर इंडिया की 24 फ्लाइट्स पर बोला DGCA

Praful Patel Why Singapore Airlines silent Air India Ahmedabad plane crash Former Aviation Minister question
अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

कब और कहां हुआ हादसा; हताहतों की संख्या कितनी
बता दें कि एअर इंडिया का अत्याधुनिक विमान- बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 बीते 12 जून को अहमदाबाद के मेघाणीनगर में उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड्स बाद क्रैश हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में 12 क्रू के सदस्य थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। हादसे के समय मेघाणीनगर में मौजूद कई लोग हताहत हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें- लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान अहमदाबाद में क्रैश: 241 यात्रियों समेत कुल 270+ लोगों की मौत, कई हताहत अस्पताल में

गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी का भी निधन
हादसे के बाद एअर इंडिया ने एक करोड़ 25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। एअर इंडिया विमान संख्या- एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट वीटी-एएनबी श्रेणी का था। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। फ्लाइट क्यों क्रैश हुई इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed