फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PPE used to come from abroad, 1.87 lakhs were made every day in a month

विदेशों से आती थी पीपीई, अब एक महीने में हर दिन बनने लगीं 1.87 लाख

Sat, 02 May 2020 04:17 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 May 2020 04:17 AM IST
सार

  • देश में 107 कंपनियां बनाने लगी हैं पीपीई
  • सरकार का लक्ष्य 2.22 करोड़ पीपीई का
  • देश में नौ जगह हो रही है पीपीई की गुणवत्ता की जांच

विज्ञापन
PPE used to come from abroad, 1.87 lakhs were made every day in a month
PPE KIT

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर शुरूआत से ही पर्सनल प्रोटेक्टिव एक्वीपमेंट (पीपीई) सुर्खियों में है। कोरोना से पहले तक विदेशों से पीपीई और एन-95 मास्क भारत में आते थे लेकिन पिछले एक महीने में ही भारत हर दिन 1.87 लाख पीपीई बनाना शुरू कर दिया है। देश में इस वक्त 107 कंपनियां पीपीई बना रही हैं जबकि चार कंपनियों को एक दिन पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के अनुसार देश में पीपीई की आपूर्ति पर्याप्त बनाने के लिए 2.22 करोड़ का ऑर्डर दिया जा चुका है। इनमें से 1.42 करोड़ पीपीई का ऑर्डर घरेलु कंपनियों को दिया जा चुका है। अभी तक 17.37 लाख पीपीई की आपूर्ति इन कंपनियों से हो चुकी है। इसके अलावा अगले दो महीने में 1.15 करोड़ पीपीई की आपूर्ति होगी। 80 लाख पीपीई का आयात किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी देश में नौ लैब में पीपीई की गुणवत्ता को जांचा जा रहा है। इसमें डीआरडीओ की तीन लैब हैं जबकि एक कोयम्बटूर में मौजूद है। इनके अलावा दिल्ली, आगरा, कोलकात्ता, चैन्ने में भी लैब शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्पॉवर्ड ग्रुप तीन के चेयरमेन पीडी वाघेला ने बताया कि अभी तक केंद्र को 21 लाख पीपीई मिल चुके हैं जिनकी आपूर्ति राज्यों को हा ेचुकी है। जैसे जैसे कंपनियों से माल आ रहा है वैसे ही राज्यों तक आपूर्ति हो रही है।
 

  • ऐसे समझें, कैसे एक महीने में बनने लगीं पीपीई
    तारीख       पीपीई (प्रति दिन)

            30 मार्च        3312
            06 अप्रैल    11,027
            13 अप्रैल    31,270
            20 अप्रैल    88,093
            30 अप्रैल      1.86 लाख
(30 मार्च से पहले भारत में 85 हजार पीपीई सालाना विदेशों से होती थी सप्लाई।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed