{"_id":"594666484f1c1bf5688b4836","slug":"posters-rooting-for-advani-as-president-at-bjp-headquarters-and-shiv-sena-rejects-amit-shah-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी को राष्ट्रपति बनाने की मांग वाले पोस्टर BJP ने ऑफिस के बाहर से हटवाए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आडवाणी को राष्ट्रपति बनाने की मांग वाले पोस्टर BJP ने ऑफिस के बाहर से हटवाए
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर जारी सस्पेंस के बीच पार्टी मुख्यालय सहित कई अन्य जगहों पर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के समर्थन में पोस्टर लगे। इस पोस्टर में राष्ट्रपति पद के लिए आडवाणी को सबसे योग्य उम्मीदवार बताया गया। हालांकि पार्टी मुख्यालय और इसके आसपास लगे पोस्टरों को तत्काल हटा लिया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद की दौड़ में अरसे से आडवाणी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
अशोक तंवर के नाम से लगाए गए इन पोस्टरों में भारतीय जनता पार्टी के जनक व लौह पुरुष तथा भारत की राष्ट्रीय राजनीति के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी राष्ट्रपति पद के सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं, लिखा था। पोस्टर पर अशोक तंवर का नाम और फोटो है। इसमें तंवर को गुर्जर समाज और किसान नेता बताया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी ने विपक्ष से बातचीत का दौर पूरा कर लिया है। विपक्ष से बातचीत करने के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य वैंकेया नायडू ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दी विभिन्न दलों के राय की जानकारी दी है।
विज्ञापन
नायडू ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल से बात की। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टीएमसी और बीजेडी से बातचीत की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार भाजपा की कोर कमेटी या संसदीय दल की बैठक हो सकती है।
उधर, शिवसेना ने एनडीए की एकजुटता पर ग्रहण लगाने के संकेत दिए हैं। बिना चेहरे के प्रधानमंत्री को उम्मीदवार चुनने का सर्वाधिकार देने को शिवसेना राजी नहीं है। अमित शाह से मुलाकात में उद्धव ठाकरे ने साफ-साफ संकेत दे दिए हैं।
लोजपा प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान प्रधानमंत्री को उम्मीदवार चुनने के लिए प्रस्ताव लाने को तैयार हैं।