{"_id":"60c0a7d103eb1c206a566e75","slug":"posters-of-rajiv-banerjee-put-up-in-howrah-west-bengal-called-him-traitor","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराव: हावड़ा में जगह-जगह लगे राजीव बनर्जी के पोस्टर, विरोध जताते हुए बताया गया 'गद्दार'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घेराव: हावड़ा में जगह-जगह लगे राजीव बनर्जी के पोस्टर, विरोध जताते हुए बताया गया 'गद्दार'
Wed, 09 Jun 2021 05:06 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 09 Jun 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
टीएमसी के पूर्व विधायक राजीव बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता राजीव बनर्जी के भावी कदमों को लेकर पश्चिम बंगाल में अटकलों का बाजार गरम है। इस बीच हावड़ा के दोमजुर में बुधवार (9 जून) को जगह-जगह राजीव बनर्जी के पोस्टर लगाए गए, जिनमें उन्हें 'गद्दार' बताया गया। कहा जा रहा है कि ये पोस्टर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाए। पोस्टरों में लिखा है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में चले गए बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस में वापस नहीं लिया जाए।
विज्ञापन
इन पोस्टरों के लगने से एक दिन पहले मंगलवार (8 जून) को पूर्व तृणमूल मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पार्टी भाजपा के सदस्यों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि लोग भारी जनादेश से चुनी गई सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति शासन की धमकी को पसंद नहीं करेंगे। गौरतलब है कि राजीव बनर्जी चुनाव बाद हिंसा को लेकर मंगलवार को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेतृत्व द्वारा बुलाई गई बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में उनके भावी कदमों को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।
विज्ञापन
इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा, 'राजीव बनर्जी भ्रष्ट और गद्दार हैं। हम पार्टी नेतृत्व से अपील करते हैं कि उन्हें वापस नहीं लिया जाना चाहिए।' वहीं, दोमजुर के विधायक कल्याण घोष ने कहा कि तृणमूल के समर्थक बनर्जी की पार्टी में वापसी नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझसे इसके बारे में कहा है। यह भी सच है कि उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है।'
विज्ञापन
बता दें कि राजीव बनर्जी दोमजुर सीट पर घोष से करीब 42 हजार वोटों के अंतर से हार गए थे। वहीं, भाजपा के एक नेता का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले तक राजीव बनर्जी पर ऐसे आरोप कभी नहीं लगाए गए। यह तृणमूल का अंदरूनी मामला है।'