फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Posters calling Kumaraswamy 'electricity thief' appear near his house

Karnataka: पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के घर के बाहर 'बिजली चोर' लिखा पोस्टर लगा, ये है पूरा मामला

Wed, 15 Nov 2023 02:11 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 15 Nov 2023 02:11 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) के प्रदेश प्रमुख कुमारस्वामी पर दीपावली के दौरान उनके जेपी नगर स्थित आवास को सजावटी रोशनी से रोशन करने के लिए अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Posters calling Kumaraswamy 'electricity thief' appear near his house
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ बेंगलुरु विद्युत आपूर्ति कंपनी की ओर से बिजली चोरी का मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद उनके घर के पास दीवारों पर पोस्टर लगाए गए जिनमें उन्हें 'बिजली चोर' बताया गया। इन पोस्टर्स को दिखाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पोस्टरों के बारे में पता चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हटा दिया।    

विज्ञापन


कर्नाटक में कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) के प्रदेश प्रमुख कुमारस्वामी पर दीपावली के दौरान उनके जेपी नगर स्थित आवास को सजावटी रोशनी से रोशन करने के लिए अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सत्तारूढ़ पार्टी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर एक बयान के साथ एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जद (एस) नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे की आलोचना की गई है। उसके बाद, बेस्कोम सतर्कता विंग ने एक निरीक्षण किया और भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया। कुमारस्वामी ने कहा कि यह उनकी गलती नहीं है, बल्कि एक निजी डेकोरेटर की गलती है, जिसने पास के बिजली के खंभे से सीधे कनेक्शन कर दिया। उन्होंने दावा किया कि जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत इसे हटवाया और घर के मीटर बोर्ड से बिजली का कनेक्शन ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कुमारस्वामी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "दुनिया के एकमात्र ईमानदार व्यक्ति एचडी कुमारस्वामी के जेपी नगर स्थित आवास को सजावटी रोशनी से रोशन करने के लिए बिजली के खंभे से अवैध बिजली कनेक्शन दिया गया। यह एक त्रासदी है कि गरीबी ने एक पूर्व मुख्यमंत्री को बिजली चोरी करने के लिए मजबूर कर दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed