फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poster War Mukhtar Abbas Naqvi demands ban on congress over poster

Poster War: पीएम के खिलाफ विवादित पोस्टर जारी करने पर भड़के भाजपा नेता, कांग्रेस पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Sat, 07 Oct 2023 11:21 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 07 Oct 2023 11:21 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नक्वी ने कहा कि कांग्रेस की मान्यता रद्द करना और उस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

विज्ञापन
Poster War Mukhtar Abbas Naqvi demands ban on congress over poster
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को चुनाव आयोग से देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दरअसल, केरल की कांग्रेस इकाई ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें शासक को पीएम मोदी जैसा दिखाने के लिए पाठ्यपुस्तकों से मुहम्मद बिन तुगलक की छवि को विकृत किया गया था। कांग्रेस ने इसे केरल कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'कांग्रेस की मान्यता रद्द और पार्टी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।'  इससे पहले केरल की कांग्रेस इकाई ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'श्री प्रधानमंत्री जी, अगर आप पाठ्यपुस्तकों को अपडेट करने के लिए उत्सुक हैं तो कृपया तुगलक काल को अपने युग से बदल लें।' 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने राहुल गांधी को रावण के रूप में किया चित्रित
गुरुवार को भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को रावण के रूप में चित्रित किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, नए युग का रावण यहां है। वह एक दानव, धर्म विरोधी और राम विरोधी है। उसका एकमात्र लक्ष्य भारत को नष्ट करना है। 

इस पोस्ट के बाद से ही कांग्रेस में खलबली मच गई। पार्टी सांसद मनिकम टैगोर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से माफी की मांग भी की। पोस्टर विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डर गए हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इंडिया गठबंधन के आने से भाजपा के निराश होने का दावा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed