{"_id":"5ba1a028867a557ea40c8911","slug":"postal-department-will-survey-villages-and-find-out-how-many-households-do-not-have-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में ‘अंधेरा’ तलाशेंगे पोस्टमैन, केंद्र सरकार ने डाक विभाग को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांवों में ‘अंधेरा’ तलाशेंगे पोस्टमैन, केंद्र सरकार ने डाक विभाग को सौंपी जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Wed, 19 Sep 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग के कर्मचारी गांवों में घर-घर सर्वे कर ये पता लगाएंगे कि कितने घरों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। विभाग इसकी सूचना सरकार को देगा। फिर सभी वंचितों के घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा। मंडल में ये काम 24 सितंबर से शुरू होगा।
केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग से करार हुआ है। प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि झांसी, ललितपुर और जालौन के 2400 गांवों में ये सर्वे होगा। इसकी शुरुआत 24 सितंबर से होगी।
सरकार की ओर से एक महीने का समय दिया गया है लेकिन विभाग ने 20 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंडल में ये काम विभाग के लगभग 800 ग्रामीण डाक सेवक/पोस्टमैन के जरिए किया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी औसत तीन गांव का सर्वे करेगा। हर गांव के सर्वे पर विभाग की ओर से कर्मचारी को 500 रुपये का भुगतान किया जाएगा। सर्वे की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।