फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Postage stamp released in honor of former army chief General KS Thimayya

KS Thimayya: पूर्व सेना प्रमुख जनरल के सम्मान में डाक टिकट जारी, कलिता बोले- कभी नहीं भूल सकते उनका योगदान

Sat, 04 Feb 2023 10:00 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Feb 2023 10:00 PM IST
सार

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने भारतीय सेना व देश के लिए जनरल थिमैय्या के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

विज्ञापन
Postage stamp released in honor of former army chief General KS Thimayya
जनरल केएस थिमैय्या के सम्मान में डाक टिकट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष पदमभूषम केएस थिमैय्या के देश सेवा और उनके सम्मान में सेना के पूर्वी कमान ने शनिवार को स्मारक डाक टिकट जारी किया।

विज्ञापन


कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्वी आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कोलकाता में डाक विभाग और सेना डाक सेवा कोर द्वारा जारी इस डाक टिकट का अनावरण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, चार और आठ कुमाऊं रेजिमेंट के वर्तमान और पूर्व कमांडिंग अधिकारियों व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने भारतीय सेना व देश के लिए जनरल थिमैय्या के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलिता ने कहा, थिमैय्या मजबूत इरादे वाले एक कुशल सैनिक नेता थे, जो सेना के मूल सिद्धांतों और आदर्शों का पालन करते हुए, सबसे आगे रह कर सेना का नेतृत्व करने में विश्वास करते थे। हम उनकी वीरता की कहानियों को सुनते हुए बड़े हुए हैं।

जनरल थिमैय्या ने मई 1957 से मई 1961 तक सेना प्रमुख के रूप में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। जनरल थिमैय्या का व्यक्तित्व व हर एक सिद्धांत हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed