फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Post-mortem exam conducted as odisha police continue probe into Nepalese student death at KIIT suicide

KIIT Suicide: आत्महत्या करने वाली नेपाली छात्रा के शव का हुआ पोस्टमार्टम, मजिस्ट्रेट भी रहे मौजूद

Sat, 03 May 2025 03:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 May 2025 03:48 PM IST
सार

भुवनेश्वर के इन्फोसिटी पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे मृतक लड़की के लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच कर रहे हैं। वहीं नेपाल सरकार ने घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Post-mortem exam conducted as odisha police continue probe into Nepalese student death at KIIT suicide
केआईआईटी भुवनेश्वर - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा स्थित केआईआईटी-भुवनेश्वर में मृत पाई गई 18 वर्षीय नेपाली छात्रा के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।  पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता की सहमति के बाद एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों की टीम ने एम्स-भुवनेश्वर में पोस्टमार्टम किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रकाश चंद्र पाल ने बताया कि नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। 
विज्ञापन


ओडिशा में ही किया जाएगा अंतिम संस्कार
पीड़िता के माता-पिता उसकी मौत की खबर मिलने के बाद शुक्रवार रात को भुवनेश्वर पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि गुरुवार को दोपहर 3 बजे जब उन्होंने अपनी बेटी से फोन पर बात की थी तो वह खुश थी, लेकिन उन्हें रात 8 बजे उसकी मौत की जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि छात्रा का अंतिम संस्कार पुरी के स्वर्गद्वार में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता शव को नेपाल नहीं ले जाएंगे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने करीब 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें गर्ल्स हॉस्टल का स्टाफ भी शामिल है, जहां से गुरुवार शाम को शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को एक और झटका, भारत ने सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल और लैपटॉप की कर रही जांच
भुवनेश्वर के इन्फोसिटी पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे मृतक लड़की के लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच कर रहे हैं। वहीं नेपाल सरकार ने घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उल्लेखनीय है कि फरवरी में केआईआईटी परिसर में एक अन्य नेपाली लड़की की मौत के बाद व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।

क्या है मामला?
भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) के छात्रावास में एक और नेपाली छात्रा प्रिसा साह का शव मिला। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला बताया गया है। इससे पहले 16 फरवरी 2025 को इसी संस्थान की एक अन्य नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद खूब हंगामा हुआ था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीटेक छात्रा का शव संस्थान के महिला छात्रावास के कमरा नंबर 111 से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी और बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त एस देवदत्त सिंह ने बताया कि लड़की कैंपस में अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गई, संदेह है कि उसने आत्महत्या की है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed