फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Positive News Today, coronavirus in delhi, Pollution in delhi, Passengers increase in Aeroplane, personal loans beat industry

पांच पॉजिटिव खबरें: दिल्ली में कोरोना से लेकर प्रदूषण तक में राहत, चंडीगढ़ को सौगात, पर्सनल लोन ने तोड़ा रिकॉर्ड

Mon, 01 Nov 2021 12:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Nov 2021 12:32 PM IST
सार

देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, दिल्ली में अक्तूबर में कोरोना से सिर्फ चार मौतें दर्ज की गईं। ये आंकड़ा मार्च 2020 में महामारी के कारण हुई मौतों में सबसे कम है।

विज्ञापन
Positive News Today, coronavirus in delhi, Pollution in delhi, Passengers increase in Aeroplane, personal loans beat industry
आज की पॉजिटिव खबरें - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में रोजाना विभिन्न क्षेत्रों की खबरें आती हैं जिनमें क्राइम, राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें शामिल होती हैं। लेकिन हम आज आपके लिए पांच पॉजिटिव खबरें लाए हैं जिसे जानना आपके लिए बहुत आवश्यक है। आइए जानते हैं एक-एक खबरों को विस्तार से...

विज्ञापन


दिल्ली में अक्तूबर में कोरोना से सिर्फ चार मौतें
देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, दिल्ली में अक्तूबर में कोरोना से सिर्फ चार मौतें दर्ज की गईं। ये आंकड़ा मार्च 2020 में महामारी के कारण हुई मौतों में सबसे कम है। दिल्ली में कोविड-19 की वजह से आखिरी मौत 22 अक्तूबर को हुई थी। रविवार के आंकड़ों के बाद अक्टूबर में पिछले महीने के मुकाबले स्थिति काफी बेहतर हुई। विशेष रूप से, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस महीने 2, 10, 19 और 22 अक्टूबर को मौतें हुई थीं।
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण में कमी
बीते शनिवार दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर आई है। दरअसल, यहां तेज हवाओं की वजह से तेजी से बढ़ रहे वायु प्रदूषण में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण लेवल 15 अंकों की कमी के साथ AQI 268 दर्ज हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि आसपास के राज्यों में पराली जलाने पर रोक लगने के कारण भी प्रदूषण में कमी आई है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक कम हो सकता है, जिससे हवा में नमी बढ़ेगी और यह स्थिति प्रदूषकों के फैलने के अनुकूल नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्सनल लोन ने तोड़ा रिकॉर्ड
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान पहली बार बैंक ऋण में व्यक्तिगत ऋणों(पर्सनल लोन) का हिस्सा उद्योग क्षेत्र को दिए गए समग्र ऋण से आगे निकल गया है। बता दें कि सितंबर 2021 तक उद्योग क्षेत्र में समग्र ऋण घटकर 66,239 करोड़ रुपये  हो गया है। जबकि इस अवधि के दौरान व्यक्तिगत ऋण बढ़कर 73,011 करोड़ रुपये हो गया है।

चंडीगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी, एक नवंबर से बढ़ेंगी पांच फ्लाइटें 
चंडीगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, एक नवंबर से विंटर शेड्यूल में  शहर से पांच नई फ्लाइटें जुड़ने वाली हैं। इनमें पटना, जम्मू, पुणे की नई फ्लाइटें शामिल हैं लेकिन अभी जम्मू की फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं विंटर शेड्यूल में दिल्ली, गोवा और मुंबई के लिए फ्लाइटों की संख्या में इजाफा होगा।


हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 506.20 अंक बढ़कर 59,813.13 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी आज 158.40 अंकों की बढ़त के साथ 17,830.05 के स्तर पर खुला। सुबह सवा नौ बजे बाजार खुलते ही निफ्टी टॉप गेनर में टाटा स्टील, एयरटेल, टेक महिंद्रा, आईओसी, एचसीएल, इंडसइंड बैंक, टाइटन और एक्सिस बैंक के स्टॉक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed