फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poonam mahajan calls Mamata Banerjee u-turn didi and sonia gandhi u-turn bhabhi on NRC issue

यू-टर्न भाभी और यू-टर्न दीदी ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन के मुद्दे पर हाथ पीछे खींच लिया: पूनम महाजन

Fri, 03 Aug 2018 07:38 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Poonam mahajan calls Mamata Banerjee u-turn didi and sonia gandhi u-turn bhabhi on NRC issue
mamta-sonia
भाजपा सांसद और युवा मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को यू-टर्न भाभी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को यू-टर्न दीदी का नाम दिया है। ये नाम देने के पीछे पूनम का तर्क है कि इन दोनों ने एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन) के मुद्दे पर यू-टर्न ले लिया है। पहले इन दोनों ने ही एनआरसी का समर्थन किया था, लेकिन अब वोटों की खातिर देश की सुरक्षा से जुड़े अहम मसले से हाथ पीछे खींच लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में पूनम महाजन ने कहा, हमने सदन की 2005 की वे सभी फुटेज निकलवाई हैं, जिनमें ममता बनर्जी चिल्ला-चिल्ला कर असम के घुसपैठियों को बाहर निकालने जैसे बयान दे रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे पर अब यू-टर्न ले लिया है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने एनआरसी का पुरजोर समर्थन किया था। राजीव गांधी ने तो अपने कार्यकाल में असम अकाउंट्स के तहत एनआरसी की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


एनआरसी के मुद्दे पर ममता बनर्जी द्वारा दिया गया बयान कि इससे गृह युद्ध छिड़ सकता है, पर महाजन ने कहा, इससे शर्मनाक कोई दूसरा बयान नहीं हो सकता। महाजन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कितने ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने पंचायत का चुनाव नहीं लड़ा,  लेकिन वे जीत गए। चुनाव के दौरान और उसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम के मुताबिक, इस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को बुरी तरह मारा पीटा गया। सुप्रीम कोर्ट को पहली बार किसी राज्य में हुए चुनावों पर टिप्पणी करनी पडी। कोर्ट ने भी माना है कि चुनाव मैदान में उतरे बिना ही इतनी बड़ी संख्या में व्यक्ति जीत रहे हैं। 

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वसूली के आरोप लगाए

टीएमसी कार्यकर्ता कॉलेज दाखिले के लिए करते हैं वसूली: महाजन

भाजपा युवा मोर्चे की अध्यक्षा का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी फैल रही है। दूसरी ओर, कालेज में दाखिले के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी मचा रखी है। एक दाखिले के लिए पांच हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की वसूली की जा रही है। नरेगा योजना पूरी तरह फेल कर दी गई है। महाजन ने मुताबिक एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं पर सबसे ज्यादा अपराध पश्चिम बंगाल में हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है, लेकिन पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं करती। 

11 अगस्त को उसी जगह पर रैली करेगी भाजपा, जहाँ से टीएमसी का जन्म हुआ था

महाजन का कहना है कि 11 अगस्त को भाजपा द्वारा कोलकाता के मेयो रोड पर विशाल रैली की जाएगी। उन्होंने इस रैली में दो लाख लोगों के भाग लेने का दावा किया है। यह मेयो रोड वही जगह है, जहां पर ममता बैनर्जी ने टीएमसी के गठन के बाद पहली रैली की थी। महाजन ने कहा कि भाजपा भी अब उसी जगह से रैली कर टीएमसी को पश्चिम बंगाल से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेगी। इस रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed