फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poll Body's Press Note On Mobile Used "Unauthorisedly" At Mumbai Counting Centre

Mumbai poll: मुंबई में लोकसभा सीट की काउंटिंग पर चुनाव आयोग बोला- मोबाइल का अनिधिकृत तरीके से इस्तेमाल हुआ

Mon, 17 Jun 2024 03:45 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jun 2024 03:45 AM IST
सार

मुंबई में उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर मतगणना के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने को लेकर हुए विवाद पर चुनाव आयोग ने स्वीकार किया है कि के वोट गिनने के दौरान मोबाइल फोन का "अनधिकृत रूप से" इस्तेमाल किया गया था। ईसी ने कहा कि मामले में पुलिस केस पहले ही दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
Poll Body's Press Note On Mobile Used "Unauthorisedly" At Mumbai Counting Centre
सांसद रविंद्र वायकर - फोटो : X/@RavindraWaikar

विस्तार

चुनाव आयोग ने स्वीकार किया कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती के दौरान एक उम्मीदवार के सहयोगी ने एक "अधिकृत व्यक्ति" के मोबाइल फोन का "अनधिकृत रूप से" इस्तेमाल किया था। इस सीट पर शिवसेना के रवींद्र वायकर ने जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

मीडिया को दिए एक बयान में चुनाव आयोग ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी ने पहले ही इस मामले पर पुलिस केस दर्ज करवा दिया है।

‘गलत सूचना फैलाकर भारतीय चुनाव प्रणाली पर शक किया गया’
चुनाव आयोग ने बताया कि यह आरोप लगाया गया था कि मोबाइल फोन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को अनलॉक करने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त करने की क्षमता थी। जिसको लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने "ईवीएम के बारे में गलत सूचना फैलाने और भारतीय चुनाव प्रणाली में संदेह पैदा करने" के लिए मिड-डे अखबार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


‘अफवाह फैलाकर कुछ नेता झूठी कहानी बना रहे हैं’
चुनाव आयोग ने प्रेस नोट में कहा कि ईवीएम को अनलॉक करने के लिए मोबाइल फोन पर कोई ओटीपी नहीं जा सकता है, क्योंकि यह नॉन-प्रोग्रामेबल है और इसमें कोई वायरलेस संचार क्षमता नहीं है। यह एक अखबार द्वारा फैलाया गया पूरा झूठ है, जिसका इस्तेमाल कुछ नेता झूठी कहानी बनाने के लिए कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने आगे कहा, "ईवीएम स्टैंडअलोन डिवाइस हैं जिनमें ईवीएम प्रणाली के बाहर की इकाइयों के साथ कोई तार या वायरलेस कनेक्टिविटी नहीं है। इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) की गिनती भौतिक रूप (पेपर बैलेट) में की जाती है, न कि इलेक्ट्रॉनिक रूप में "जैसा कि झूठी कहानियों के माध्यम से फैलाया जा रहा है।"


48 वोट से जीते थे वायकर
मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से रविंद्र वायकर ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को महज 48 वोट से हराया था। इस सीट पर पहले कीर्तिकर को एक वोट से विजयी घोषित हुए थे, लेकिन री-काउंटिंग में वायकर 48 वोट से जीत गए। रविंद्र वायकर को 4,52,644 वोट मिले हैं। वहीं उद्धव गुट के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को 452596 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed