फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   politics will boom after getting orders copy from italy court in augusta scam

अगस्ता घोटाला: इटली कोर्ट से आदेश की कॉपी मिलते ही चढ़ेगा सियासी पारा

Wed, 27 Apr 2016 09:26 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
politics will boom after getting orders copy from italy court in augusta scam
आदेश की कॉपी मिलते ही गरमाएगी सियासत

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदा मामले में इटली की अदालत के फैसले की प्रति का इंतजार भारतीय रक्षा मंत्रालय भी कर रहा है। इसके लिए सीबीआई ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से इटली स्थित भारतीय दूतावास से फैसले की कॉपी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फैसले की प्रति आने के बाद देश में राजनीतिक पारा भी चढ़ने के पूरे आसार हैं।

विज्ञापन


सीबीआई की प्रवक्ता देवप्रीत सिंह ने बताया कि हमने फैसले की कॉपी के लिए आवेदन कर दिया है। वहीं रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार अभी इटली की अदालत के आदेश की प्रति का इंतजार कर रही है। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान जानकारी ली है। हालांकि सीबीआई प्रवक्ता का कहना है कि सीबीआई ने हेलीकॉप्टर घोटाले की जांच को देश और विदेश में काफी आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


इस क्रम में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन  समेत अन्य से पूछताछ भी हुई है तथा संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, सिंगापुर, इटली, स्विट्जरलैंड, ट्यूनीशिया और मॉरीशस को लेटर रेटोगेटरी (एलआर) भेजा गया है। ताकि जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि अगस्ता वेस्टलैंड की मातृ कंपनी इटली की फिनमेकानिका है। इस कंपनी ने 3600 करोड़ रुपये में 12 हेलीकॉप्टर का सौदा हासिल किया गया था। 2010 में हुए इस सौदे में इटली की जांच एजेंसी ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए वहां की अदालत में मुकदमा दायर किया था। बाद में इसकी आंच भारत तक पहुंची और मामले का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने 2013 में सीबीआई को इसकी जांच करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed