फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut's big claim regarding Shinde-Ajit faction leaders

Politics: शिंदे-अजित गुट के नेताओं को लेकर राउत का बड़ा दावा; अमोल कोल्हे ने अजित पवार से की मुलाकात

Thu, 23 Nov 2023 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 23 Nov 2023 11:00 PM IST
सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट के सांसद अमोल कोल्हे ने गुरुवार को राज्य सरकार के मुख्यालय में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात के बाद अटकलें तेज हो गईं।

विज्ञापन
Politics: Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut's big claim regarding Shinde-Ajit faction leaders
संजय राउत - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में इन दिनों दल-बदल की राजनीति चल रही है। इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गुरुवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट के अधिकांश विधायक और सांसद और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लगभग सभी विधायक भाजपा में शामिल होंगे।  

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा अजीत पवार खेमे और शिंदे की शिवसेना के विधायकों को टिकट देती है, तो वे उसके चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास विश्वसनीय जानकारी है। राउत ने दावा किया कि शिंदे और अजीत पवार खेमे के विधायकों को 'धनुष और तीर' और 'घड़ी' चुनाव निशान पर वोट नहीं मिलेंगे। ऐसे में उन्हें भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ना होगा।
विज्ञापन


शरद पवार गुट के सांसद अमोल कोल्हे ने अजित से की मुलाकात
वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट के सांसद अमोल कोल्हे ने गुरुवार को राज्य सरकार के मुख्यालय में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात के बाद अटकलें तेज हो गईं। वहीं, कोल्हे ने इसके बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बैठक के दौरान पुणे जिले में अपने लोकसभा क्षेत्र शिरूर में दो प्रमुख निवेश परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अन्य किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में दो प्रमुख परियोजनाएं हैं, पुणे-नासिक रेलवे लाइन और इंद्रायणी मेडिसिटी। यहां एक ही छत के नीचे 27 प्रकार के अस्पताल स्थापित किए जाने की योजना है। जब राज्य नें महाविकास अघाड़ी सरकार थी तब अजीत पवार ने इन परियोजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  


इस दौरान उन्होंने राकांपा पर अधिकार के लिए अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के गुटों के बीच चल रही खींचतान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कोल्हे ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं इस प्रक्रिया में कहीं भी शामिल नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed