फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: 'Prime Minister insulted the people of the state'; KTR hit back at PM Modi

Politics: 'प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों का किया अपमान'; केटीआर ने किया पीएम मोदी पर पलटवार

Sat, 08 Jul 2023 05:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 08 Jul 2023 05:40 PM IST
सार

केटीआर ने कहा कि पीएम यहां तेलंगाना सरकारी स्कूल के शिक्षा प्रणाली पर बात की, लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि बीआरएस सरकार शिक्षा के लिए प्रत्येक बच्चों पर हर साल 1.25 लाख रुपये खर्च करती है।

विज्ञापन
Politics: 'Prime Minister insulted the people of the state'; KTR hit back at PM Modi
KT Rama Rao - फोटो : Social Media

विस्तार

बीआरएस सरकार पर टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री केटी रामा राव (केटीआर) ने राज्य के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राज्य में 520 करोड़ रुपये की वेगॉन फक्टरी की स्थापना कर 20,000करोड़ रुपये की लोकोमोटिव फैक्टरी को गुजरात भेजकर यहां के लोगों का अपमान किया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा था कि तेलंगाना में हजारों की संख्या में शिक्षक पद खाली है, उनके इस बयान पर केटीआर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे चोर चोर को चोर बुला रहा है। केंद्र 16 लाख सरकारी नौकरियों को भरने की बजाय सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में नौकरियों का निजीकरण करने में व्यस्त है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'राज्य के विश्वविद्यालयों में पदों को भरने से पहले मोदी सरकार पहले देश के बाकी विश्वविद्यालयों में खाली पदों को भरे। पीएम मोदी ने बय्याराम स्टील फैक्टरी पर कुछ नहीं कहा, जिसका जिक्र एपी द्विभाजन अधिनियम में किया गया था। इसके तहत 15,000  स्थानीय लोगों को नौकरी मिलना था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


केटीआर ने कहा कि बीआरएस सरकार पर निशाना साधना पीएम मोदी की आदत बन चुकी है और खाली हाथ लौटने से पहले यहां बहुत भाषण देते हैं। पीएम यहां तेलंगाना सरकारी स्कूल के शिक्षा प्रणाली पर बात की, लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि बीआरएस सरकार शिक्षा के लिए प्रत्येक बच्चों पर हर साल 1.25 लाख रुपये खर्च करती है। केटीआर ने कहा कि तेलंगाना के लोग देख रहे हैं कि उन्हें किस तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा को सही समय पर सबक सिखाने की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed