फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Politics PM Narendra Modi vs Rahul Gandhi Ambani Adani Money CBI ED Probe

सियासत: PM ने अंबानी-अदाणी का नाम लेकर लपेटा तो राहुल गांधी ने किया पलटवार, कहा- सबको पता है ड्राइवर-खलासी कौन

Wed, 08 May 2024 09:42 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 08 May 2024 09:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को शहजादे बताते हुए सवाल किया कि आज-कल उन्होंने अंबानी और अदाणी को गाली देना बंद कर दिया है? पीएम मोदी ने यह भी पूछा कि क्या कांग्रेस को दोनों उद्योगपतियों से पैसे मिले हैं, इस कारण राहुल का रवैया बदला है? प्रधानमंत्री के इन सवालों पर राहुल गांधी ने करारा जवाब दिया। उन्होंने सीबीआई और ईडी से जांच कराने की चुनौती भी दी।

विज्ञापन
Politics PM Narendra Modi vs Rahul Gandhi Ambani Adani Money CBI ED Probe
राहुल गांधी और पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेलंगाना की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दाल में जरूर कुछ काला है, जिसके कारण कांग्रेस के शहजादे अब अंबानी और अदाणी पर बयान नहीं देते। पीएम मोदी के हमले के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, केंद्र सरकार को अदाणी-अंबानी की जांच के लिए सीबीआई और ईडी को भेजना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वह इस बात की जांच सीबीआई या ईडी से कराएं कि क्या दोनों उद्योगपतियों ने कांग्रेस पार्टी को 'पैसे' भेजे हैं।
विज्ञापन


देश जानता है कि भाजपा के भ्रष्टाचार में ड्राइवर और खलासी कौन?
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश में पूछा, क्या मोदी व्यवसायियों द्वारा भेजे जा रहे पैसे के बारे में अपने 'व्यक्तिगत अनुभव' से बोल रहे हैं? उन्होंने कहा, जो पैसा पीएम मोदी ने दो व्यापारियों को दिया है, कांग्रेस पार्टी उन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भारत के लोगों को उतना ही पैसा देगी। कांग्रेस ने इसका वादा भी किया है। सोशल मीडिया हैंडल- एक्स पर जारी बयान में राहुल ने कहा, देश जानता है कि भाजपा के भ्रष्टाचार में ड्राइवर और खलासी कौन है।
विज्ञापन

भाजपा के भ्रष्टाचार के टेम्पो का ‘ड्राइवर’ और ‘खलासी’ कौन है, देश जानता है। pic.twitter.com/62N5IkhHWk

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 8, 2024
पहली बार सामने आकर बोल रहे प्रधानमंत्री, क्या डरे हुए हैं?
राहुल ने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी थोड़े डरे हुए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि आम तौर पर प्रधानमंत्री बंद दरवाजों के पीछे अदाणी और अंबानी के बारे में बातें करते हैं, लेकिन पहली बार आपने सार्वजनिक रूप से दोनों के बारे में बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


PM ने पूछा- लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही गाली देना बंद क्यों?
बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूछा, पिछले पांच सालों से सुबह उठते ही ‘अंबानी और अदाणी के नाम की माला जपने वाले कांग्रेस के शहजादे’ ने उनसे ‘कितना माल उठाया’ है जो लोकसभा चुनाव घोषित होते ही उन्होंने उन्हें ‘गाली देना’ बंद कर दिया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed