फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   politics on dheeraj sahu it raid crores cash recovery jp nadda slam congress

Dheeraj Sahu: 'राहुल, सोनिया गांधी चुप क्यों', कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 350 करोड़ मिलने पर राजनीति शुरू

Mon, 11 Dec 2023 12:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 11 Dec 2023 12:51 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'शुरुआत से ही भाजपा का मानना है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस ऐसे कामों के लिए जानी जाती है। यह कांग्रेस की नीति है।'

विज्ञापन
politics on dheeraj sahu it raid crores cash recovery jp nadda slam congress
कांग्रेस सांसद धीरज साहू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से आयकर विभाग के छापे में 354 करोड़ रुपये की नकदी मिलने पर राजनीति जारी है। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेर लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा ने इस मुद्दे पर संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन


'कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू'
भाजपा के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'शुरुआत से ही भाजपा का मानना है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस ऐसे कामों के लिए जानी जाती है। यह कांग्रेस की नीति है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू की अलमारियां काले धन से भरी हुईं थी। यह गरीब लोगों का पैसा है। गिनती अभी भी जारी है और नहीं पता कि यह गिनती कहां जाकर रुकेगी। यह तो एक बड़े हिमखंड की चोटी भर है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वह हमेशा ईडी और आईटी पर आरोप लगाते हैं। भाजपा राहुल गांधी से पूछना चाहती है कि अब वह क्या कहेंगे। सोनिया गांधी ने हमेशा केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं, आज सभी उनके बारे में जानना चाहते हैं। पीएम मोदी ने साफ कहा है कि किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ा जाएगा। कांग्रेस को इसका जवाब देना पड़ेगा कि गरीबों का यह पैसा कैसे लूटा गया। भाजपा सभी को जेल भेजेगी।'


'धीरज साहू कांग्रेस का एटीएम थे'
भाजपा सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 'अब तक 354 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। एक बार जब जांच पूरी हो जाएगी तो यह आंकड़ा 500-1000 करोड़ तक भी जा सकता है। कौन इतनी नकदी रखता है? उद्योगपति इतना पैसा बैंकों में रखते हैं ना कि नकदी के रूप में। वह कांग्रेस का एटीएम थे और यही वजह है कि कांग्रेस उन्हें निष्कासित करने के बजाय सफाई दे रही है। कांग्रेस का असली चेहरा भ्रष्टाचार है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह देश के इतिहास में सबसे बड़ी रिकवरी में से एक है। आठ लॉकर अभी भी खुलने बाकी हैं। यह सारी नकदी कांग्रेस की है। यही वजह है वह बंगारू लक्ष्मण को याद कर रहे हैं। जब ईडी इसकी जांच करेगी तो कनेक्शन बाहर आएंगे।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed