फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics on bus accident: SANJAY RAUT accident happened due to government's negligence

बस हादसे पर राजनीति: विपक्षी नेताओं ने BJP को बताया ड्रामेबाज, कहा- सरकार की अनदेखी की वजह से हुई दुर्घटना

Sat, 01 Jul 2023 03:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2023 03:21 PM IST
सार

राउत ने पत्रकारों से कहा कि समृद्धि राजमार्ग पर आज जो दुर्घटना हुई वह बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई की भाजपा पूरी तरह ड्रामेबाज है। 
 

विज्ञापन
Politics on bus accident: SANJAY RAUT accident happened due to government's negligence
उद्धव ठाकरे गुट और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सरकार पर आरोप लगाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक खौफनाक बस हादसा हुआ। इस हादसे में 34 नागरिकों की जलकर मौत हो गई। एक तरफ लोग शोक मना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। बस हादसे पर सियासी पारा गर्मा गया है। उद्धव ठाकरे गुट और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सरकार पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार की अनदेखी की वजह से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एक साल में गईं 300 जानें
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया। वहीं, सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि बुलढाणा में हुए हादसे से सरकार की आंखें खुल जानी चाहिए क्योंकि जब से ये एक्सप्रेस-वे खुला है तब से 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Maharashtra: 'जलती बस में शीशे तोड़कर बचाई जान', हादसे के जिंदा बचे लोगों ने सुनाई खौफनाक दास्तां

संजय राउत का भाजपा पर निशाना
उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने भाजपा को ड्रामेबाज बताया है। राउत ने पत्रकारों से कहा कि समृद्धि राजमार्ग पर आज जो दुर्घटना हुई वह बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई की भाजपा पूरी तरह ड्रामेबाज है। 



नेता ने आगे कहा कि हम महाराष्ट्र में लगातार चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा इससे डरे हुए हैं। समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी पर राउत ने कहा कि अभी तक UCC का ड्राफ्ट नहीं आया है। ड्राफ्ट जारी होने के बाद हम इसके बारे में सोचेंगे। 

यह है मामला
शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे बुलढाणा में सिंदखेडराजा के पास पिंपलखुता गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लग गई, जिसमें झुलसकर कुल 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वाहन में 33 लोग सवार थे, जिसमें से आठ लोग सुरक्षित हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में 520 किलोमीटर लंबे नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्धघाटन किया था। इस एक्सप्रेस-वे का आधिकारिक नाम ‘हिंदू ह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ है। ये परियोजना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वकांक्षी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed