फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Reaction on Vinesh Phogat's disqualification from final of women wrestling 50 kg match in Olympics

Vinesh Phogat: अखिलेश ने की विनेश के फाइनल से अयोग्य होने पर जांच की मांग; करणभूषण बोले- फेडरेशन करेगा विचार

Wed, 07 Aug 2024 01:29 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 07 Aug 2024 01:29 PM IST
विज्ञापन
Political Reaction on Vinesh Phogat's disqualification from final of women wrestling 50 kg match in Olympics
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले पहलवान विनेश फोगाट को तगड़ा झटका लगा है। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वहीं, इसके बाद देश में मायूसी की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर विनेश फोगाट का हौंसला बढ़ाया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पीटी ऊषा से इस बारे में जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन


पीएम ने दी प्रतिक्रिया
विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर फोगाट को चैंपियन बताया है। पीएम ने लिखा, "विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"
विज्ञापन


पीएम ने पीटी उषा से की बात
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से इस मुद्दे पर चर्चा की उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी तथा विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने की जांच की मांग
वहीं, सपा प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने इस पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

करण भूषण सिंह ने कहा- फेडरेशन करेगा विचार
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने पर भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए क्षति है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या किया जा सकता है। बता दें कि करण भूषण सिंह कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के बेटे हैं। 

शशि थरूर बोले- ये दुखद
वहीं, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि विनेश फोगाट यहां तक पहुंची। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराया। पूरे देश में खुशी की लहर थी। ये खबर दुखद है। विनेश ने जो मेहनत की थी उसका फल उसे नहीं मिला।

लोकसभा में भी उठा सवाल
वहीं, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से अयोग्य ठहराने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में गूंजा। विपक्षी सांसदों के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर बयान देंगे। 

कम से कम रजत पदक दिया जाना चाहिए- दीपेंद्र हुड्डा
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम उनके स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार कर रहे थे। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है। विनेश देश की नजर में चैंपियन थी, हैं और रहेंगी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और फाइनल में पहुंचीं थी। कल तीनों मुकाबलों में उसका वजन सही था, इसलिए कम से कम रजत पदक के लिए उसके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। भारतीय ओलंपिक संघ को ये बात ओलंपिक संघ के समक्ष रखनी चाहिए। 

पूरा देश उनके साथ - जयंत चौधरी
वहीं, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि हमें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने वहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। पूरा देश उनके साथ है। भारत सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है और पीएम मोदी ने इसका संज्ञान लिया है और अपील की जो भी प्रक्रिया होगी वो की जाएगी।   

महिला सांसदों ने क्या कहा?

  • समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पूरे देश को बड़ा झटका लगा है। उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि उन्हें अयोग्य क्यों घोषित किया गया। सरकार को इसपर बयान जारी करना चाहिए। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
  • शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या हुआ है लेकिन जो भी हुआ, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहीं न कहीं दाल में कुछ काला लग रहा है... जो सभी राउंड क्लियर कर फाइनल तक जा सकती है, जो इतनी पुरानी खिलाड़ी हैं, क्या उन्हें नहीं पता कि उनका वज़न इसके लिए कितना महत्वपूर्ण है... यह 100 ग्राम वाली बात किसी को भी हज़म नहीं हो रही...सब यह भी जानते हैं कि जब पहलवान प्रदर्शन कर रहे थे तब विनेश फोगाट उस प्रदर्शन में आगे थीं और उस समय भी सरकार ने कोई मदद नहीं की थी।
  • JMM नेता महुआ माजी ने कहा कि विनेश फोगाट जिस तरह से लड़कर वहां पहुंची हैं, उन्हें आज पूरा देश देख रहा है..इतने राउंड में आगे बढ़ने के बाद अचानक से फाइल राउंड में उनका वजन बढ़ जाता है ये विश्वास करने वाली बात नहीं है, उनकी टीम और मैनेजर क्या कर रहे थे और सरकारी सहयोगी क्या कर रहे थे? विपक्ष को इन सब के पीछे साजिश दिख रही है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed