फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political circles abuzz after Pankaja Munde skips Fadnavis Marathwada tour

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस के मराठवाड़ा दौरे से पंकजा मुंडे ने खुद को किया अलग, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप

Sun, 03 Oct 2021 04:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Oct 2021 04:46 AM IST
सार

पंकजा मुंडे ने ट्वीट कर बताया कि मेरी तबीयत खराब हो गई है। मेरे गले में खराश है और डॉक्टरों ने दो से चार दिनों तक बात करने से बचने की सलाह दी है। इसलिए चार दिनों तक किसी से नहीं मिलूंगी और न ही किसी का कॉल रिसीव कर सकती हूं।

विज्ञापन
Political circles abuzz after Pankaja Munde skips Fadnavis Marathwada tour
पकंजा मुंडे और देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस शनिवार से मराठवाड़ा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित मराठवाड़ा जिलों में किसानों से मिल रहे हैं और भारी बारिश के कारण पहले से मौजूद स्थितियों का निरीक्षण कर रहे हैं। लेकिन भाजपा की वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए खुद को इस दौरे से अलग कर लिया है, इसलिए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


पंकजा मुंडे ने ट्वीट कर बताया कि 'मेरी तबीयत खराब हो गई है। मेरे गले में खराश है और डॉक्टरों ने दो से चार दिनों तक बात करने से बचने की सलाह दी है।' उन्होंने कहा कि 'मैं गले में खराश और टॉन्सिल की समस्या से पीड़ित हूं। इसलिए चार दिनों तक किसी से नहीं मिलूंगी और न ही किसी का कॉल रिसीव कर सकती हूं।'
विज्ञापन


विदर्भ जिले के वाशिम से दौरे की शुरुआत करने के बाद फडणवीस शनिवार को हिंगोली और नांदेड़ गए और रविवार को मध्य महाराष्ट्र के अन्य जिलों का दौरा करेंगे। मुंडे के एक करीबी नेता ने कहा कि 'मुंडे ने कथित तौर पर दौरे पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल होने से परहेज किया है, ताकि वह पिछले कुछ वर्षों में अपने और अपने परिवार के साथ किए गए व्यवहार के प्रति असंतोष व्यक्त कर सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 'वह मानती हैं कि फडणवीस और पाटिल जैसे पार्टी के राज्य के नेता जानबूझकर उन्हें छोटा दिखा रहे हैं। उनका मानना है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में उनकी हार पार्टी के भीतर उनके प्रतिद्वंद्वियों द्वारा रची गई थी। पार्टी के अन्य ओबीसी नेताओं को उनके महत्व को कम करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि वह पार्टी का ओबीसी चेहरा हैं।'

हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि 'इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। मैं उनसे बात करूंगा। उनकी तबीयत ठीक नहीं है और यह किसी के साथ भी हो सकता है। मुझे लगता है कि किसी को भी इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।'


बता दें कि हाल ही में, पंकजा मुंडे ने इस साल जुलाई में नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान अपनी बहन और बीड सांसद प्रीतम मुंडे को मंत्री पद नहीं दिए जाने के बाद फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed