फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Polish Ambassador Domjalski says PM Modi Poland Ukraine visit to give powerful signal global community

Visit: 'वैश्विक समुदाय को शक्तिशाली संकेत देगी PM मोदी की पोलैंड-यूक्रेन यात्रा', घोषणा के बाद पोलिश राजदूत

Tue, 20 Aug 2024 04:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 04:50 AM IST
सार

पोलिश राजदूत डोमजाल्स्की ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर खुशी व्यक्त की। साथ ही कहा, 'पीएम मोदी के पोलैंड जाने के फैसले से हमें खुशी है और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस बात की भी खुशी है कि पोलैंड की इस यात्रा को हमारे पड़ोसी यूक्रेन के साथ जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Polish Ambassador Domjalski says PM Modi Poland Ukraine visit to give powerful signal global community
पोलैंड के राजदूत सेबेस्टियन डोमजाल्स्की - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा को लेकर घोषणा की। पीएम 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। पीएम मोदी की यात्रा की घोषणा के बाद पोलैंड के प्रभारी राजदूत सेबेस्टियन डोमजाल्स्की ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की यात्राएं वैश्विक समुदाय को एक शक्तिशाली संकेत भेजेंगी कि भारत शांति, संवाद, संयुकत् राष्ट्र चार्टर और राष्ट्रों की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के लिए खड़ा है। 

विज्ञापन


डोमजाल्स्की ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर खुशी व्यक्त की। साथ ही कहा, 'पीएम मोदी के पोलैंड जाने के फैसले से हमें खुशी है और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस बात की भी खुशी है कि पोलैंड की इस यात्रा को हमारे पड़ोसी यूक्रेन के साथ जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जब यूक्रेन रूस के अवैध आक्रमण से अपनी सीमाओं सुरक्षा कर रहा है, ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा वैश्विक समुदाय को एक शक्तिशाली संकेत देगी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, बेशक इस युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। हम युद्ध के न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करते हैं। हमारे दृष्टिकोण से अगर रूसी सेना वापस चली जाती है तो यह युद्ध बहुत जल्दी खत्म हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोमजाल्स्की ने पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, हम अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हम पिछले 70 वर्षों में हमारे सहयोग के इतिहास पर चर्चा करेंगे, लेकिन भविष्य पर भी ध्यान केंद्रित कर सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे। उन्होंने कहा, पीएम की यात्रा के दौरान तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्र-प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और रक्षा होंगे। दोनों देश अपनी अर्थव्यवस्थाओं को उन्नत और आधुनिक बनाना चाहते हैं। पोलैंड ने पिछले 30-35 वर्षों में बहुत तेजी से विकास किया है। अब हम यूरोपीय संघ में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। 


डोमजाल्स्की ने कहा, पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान प्रौद्योगिकी के साथ ही सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा होगी। यूरोप में वर्तमान स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी और पीएम टस्क इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधार हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed