{"_id":"597c511d4f1c1bee778b4622","slug":"policeman-injured-in-clash-during-gjm-protest-protester-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोरखालैंड की मांग कर रहे GJM कार्यकर्ता बेकाबू, पुलिस पर किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखालैंड की मांग कर रहे GJM कार्यकर्ता बेकाबू, पुलिस पर किया हमला
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
GJM
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के कार्यकर्ताओं बेकाबू हो गए हैं। जीजेएम के कार्यकर्ताओं ने सुकना में खुकरी आंदोलन शुरू किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी और एक आंदोलनकारी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
West Bengal: Two policemen & a protester injured in clash during GJM's 'Khukri Protest' in Kurseong's Sukna. One person arrested. pic.twitter.com/SUjdKKA7h1
— ANI (@ANI_news) July 29, 2017विज्ञापन
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में गोरखालैंड की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन में जून से अबतक 9 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। गोरखालैंड को अलग राज्य बनाने की मांग पर अड़े जीजेएम नेतृ्त्व ने कहा कि राज्य में स्थिति इतनी बद्तर होने के बाद भी केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है। इसी के चलते जीजेएम ने इस आंदोलन को अगस्त में दिल्ली ले जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बता दें कि गोरखालैंड आंदोलन समन्वय समिति 1 अगस्त को दिल्ली में एक बैठक करेगी। दिल्ली जाने का ये फैसला जीजेएम समर्थक आशिष तमंग की मौत को लेकर किया गया था। जीजेएम के कार्यकर्ता लंबे समय से अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे हैं। बीते दो महीनें से यह मांग तेज हो गई है। जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले में कहा कि वह राज्य का बंटावारा किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगी।