{"_id":"68ab6385edd7b8f7650df6b9","slug":"police-submit-650-page-chargesheet-in-kolkata-law-college-molestation-case-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता लॉ कॉलेज केस: दीवार की दरार से बनाए गए थे छात्रा के अश्लील वीडियो; 650 पन्नों की चार्जशीट में दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता लॉ कॉलेज केस: दीवार की दरार से बनाए गए थे छात्रा के अश्लील वीडियो; 650 पन्नों की चार्जशीट में दावा
Mon, 25 Aug 2025 12:40 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:40 AM IST
सार
वारदात 25 जून को हुई थी। मिश्रा, अहमद और मुखर्जी को अगले दिन गिरफ्तार किया गया। बाद में गार्ड पिनाकी बनर्जी भी पकड़ा गया। उस पर आरोप है कि उसने पीड़िता की मदद नहीं की और अपराधियों को अपना कमरा इस्तेमाल करने दिया।
विज्ञापन
मनोजीत मिश्रा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने शनिवार को 650 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट अलीपुर स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश की गई। इसमें मुख्य आरोपी और कॉलेज का पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा, उसके साथी जैब अहमद, प्रमित मुखर्जी और कॉलेज गार्ड पिनाकी बनर्जी के नाम शामिल हैं। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मिश्रा ने पीड़िता के कई वीडियो बनाए और उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपियों के मोबाइल से छात्रा के कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। ये वीडियो कॉलेज परिसर की दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन की दरार से बनाए गए थे। इनमें आरोपियों की आवाज भी दर्ज है, जिसकी पहचान वॉइस सैंपल से हो गई है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोप तकनीकी, वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित हैं। इनमें गैंगरेप, जबरन कैद, अपहरण, सबूत छिपाने और जांच को गुमराह करने जैसे अपराध शामिल हैं। चार्जशीट के अनुसार मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई और डीएनए रिपोर्ट आरोपी से मेल खा गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें आरोपी पीड़ित छात्रा को घसीटते और बंधक बनाते दिख रहे हैं।
25 जून को हुई थी वारदात
गौरतलब है कि यह वारदात 25 जून को हुई थी। मिश्रा, अहमद और मुखर्जी को अगले दिन गिरफ्तार किया गया। बाद में गार्ड पिनाकी बनर्जी भी पकड़ा गया। उस पर आरोप है कि उसने पीड़िता की मदद नहीं की और अपराधियों को अपना कमरा इस्तेमाल करने दिया। मिश्रा कॉलेज में तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) का पूर्व अध्यक्ष रह चुका है। हालांकि, संगठन ने कहा है कि उसका मिश्रा से दो साल से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
मामले में कब क्या हुआ?

- 25 जून- साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज परिसर में प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित गैंगरेप।
- 26 जून - मुख्य आरोपी मोनोजित मिश्रा और दो छात्र (ज़ैब अहमद, प्रमित मुखर्जी) गिरफ्तार।
- 27 जून - सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी गिरफ्तार।
- अगस्त 24 - पुलिस ने अलिपुर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।