{"_id":"67e90f1961d95352be07547c","slug":"police-stopped-bjp-delegation-from-going-to-malda-violence-affected-area-supporters-blocked-it-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malda Violence: पुलिस ने BJP प्रतिनिधिमंडल को हिंसा प्रभावित इलाके में जाने से रोका, समर्थकों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Malda Violence: पुलिस ने BJP प्रतिनिधिमंडल को हिंसा प्रभावित इलाके में जाने से रोका, समर्थकों ने किया चक्काजाम
Sun, 30 Mar 2025 03:01 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 30 Mar 2025 03:01 PM IST
सार
मालदा में बुधवार को दो समुदायों में झड़प के बाद हिंसा बढ़ गई थी। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में मालदा भाजपा प्रतिनिधिमंडल रविवार को मालदा जा रहा था। इसे पुलिस ने इंग्लिश बाजार के पास रोक दिया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सुकांत मजूमदार
- फोटो : ANI/@DrSukantaBJP
विस्तार
दो समुदायों के बीच झड़प और हिंसा को लेकर रविवार को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में मालदा जिले के मोथाबारी जा रहे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने तीन किमी पहले इंग्लिश बाजार में रोक दिया। इसे लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। गुस्साए नेताओं और समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया।
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि बंगाल के लोग देख रहे हैं कि यहां क्या हो रहा है। राज्य की पुलिस सत्तारूढ़ टीएमसी के कैडर के रूप में काम कर रही है। पुलिस ग्रामीणों को रामनवमी पूजा न करने का निर्देश कैसे दे सकती है? पुलिस ऐसा नहीं कर सकती। मैंने लोगों से बिना किसी डर के रामनवमी मनाने को कहा है।
ये भी पढ़ें: धार्मिक स्थल में जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट के बाद इलाके में तनाव; बीते दिन जुलूस में हाथापाई भी हुई थी
विज्ञापन
इससे पहले मजूमदार और उनकी पार्टी के सहयोगियों को मोथाबारी से 10 किमी पहले गांव की महिलाओं ने रोककर अत्याचार का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि झड़प प्रभावित मोथाबारी में स्थिति शांतिपूर्ण है, जहां भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इलाके में इंटरनेट सेवा ठप है। हालांकि रविवार सुबह बाजार और दुकानें खुलीं।
वहीं बंगाल के महानिरीक्षक (आईजी) राजेश यादव ने कहा कि मोथाबारी में अब स्थिति शांत हो रही है। पिछले 48 घंटों में इलाके में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। दुकानें और बाजार खुले हैं और नियमित व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। हम दिन में बाद में इंटरनेट सेवाओं को फिर से शुरू करने या निलंबन के विस्तार पर फैसला करेंगे।
ये भी पढ़ें: कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बेपटरी; कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास हादसा
धार्मिक स्थल के पास तनाव बढ़ने के बाद हुई हिंसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुधवार शाम एक धार्मिक जुलूस के बाद एक धार्मिक स्थल के पास तनाव बढ़ा, जिसके बाद गुरुवार को हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और हमले हुए। पुलिस ने बताया कि 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कलकत्ता उच्च न्यायालय ने घटना को लेकर जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को तीन अप्रैल तक कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि राज्य को मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सावधानी से काम करना चाहिए। हिंसा प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन