{"_id":"6765588436a0431b07087b7c","slug":"police-said-naval-craft-driver-lost-control-during-engine-trials-causing-collision-with-ferry-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: नौसेना जहाज का चालक परीक्षण के दौरान खो बैठा था नियंत्रण, पुलिस ने बताया कैसे हुआ भयावह हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: नौसेना जहाज का चालक परीक्षण के दौरान खो बैठा था नियंत्रण, पुलिस ने बताया कैसे हुआ भयावह हादसा
Fri, 20 Dec 2024 05:14 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:14 PM IST
सार
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को उस वक्त हादसा हुआ था, जब नौसेना के एक जहाज ने एक यात्री नाव नील कमल को टक्कर मार दी थी। अब इस हादसे में बड़ी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
मुंबई नौका हादसे के बाद बचाव अभियान चलाते कर्मचारी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को हुए भयावह हादसा के बारे में नौसेना के एक घायल कर्मचारी ने पुलिस को एक बड़ी जानकारी दी। कर्मचारी ने बताया कि नौसेना के जहाज का चालक इंजन परीक्षण के दौरान जहाज से नियंत्रण खो बैठा था, जिसके कारण समुद्र में यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मामला
गौरतलब है, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को उस वक्त हादसा हुआ था, जब नौसेना के एक जहाज ने एक यात्री नाव नील कमल को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोगों को बचाया गया है। मरने वालों में चार नौसैनिक भी शामिल हैं। इस हादसे से पहले नौसेना का जहाज अरब सागर में चक्कर लगा रहा था। वहीं जानकारी के मुताबिक, यात्री नाव गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस ने घायल नौसैनिक कर्मवीर यादव का बयान दर्ज किया। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यादव के मुताबिक, जहाज इंजन परीक्षण के दौरान दुर्घटना का शिकार हुई।
नीलकमल पर सवार थे क्षमता से ज्यादा यात्री
इससे पहले, मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के अधिकारी ने हादसे को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया पर नौसेना के एक जहाज से टकराने के बाद पलटी पर्यटक नाव नीलकमल में 90 यात्रियों की क्षमता थी, लेकिन हादसे के दौरान उसमें 100 से अधिक यात्री सवार थे। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, पर्यटक नाव में 84 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी।
नौसेना ने जांच के लिए गठित की 'बोर्ड ऑफ इंक्वायरी'
इस मामले की जांच के लिए नौसेना की तरफ से गुरुवार को 'बोर्ड ऑफ इंक्वायरी' गठित की। इससे पहले जुलाई महीने में, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद भी मुंबई का दौरा किया था।