फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India observes Partition Horrors Remembrance Day remembering the upheaval and pain endured by countless people

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 'अनगिनत लोगों की ओर से झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद करने का दिन', PM मोदी बोले

Thu, 14 Aug 2025 08:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Aug 2025 08:56 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को 1947 के विभाजन के दौरान जान न्योछावर करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने और मां भारती के गौरव को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
India observes Partition Horrors Remembrance Day remembering the upheaval and pain endured by countless people
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मार्मिक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत इतिहास के दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों की ओर से झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद करते हुए आज के दिन को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में याद करता है। यह उनके साहस का सम्मान करने का भी दिन है, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का दिन है। प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।'

विज्ञापन




देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई: शाह
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई। विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए और करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला। मैं उन सभी लोगों के प्रति मन की गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश विभाजन के इस इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा। विभाजन की इस विभीषिका में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
विज्ञापन




'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' 
मोदी सरकार देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों की याद में 2021 से 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में याद करती है। 2021 में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यह दिन लोगों के संघर्षों और बलिदानों की याद में हमारी स्मृतियों में रहेगा, क्योंकि विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि विभाजन के कारण हुई नफरत और हिंसा के कारण लाखों लोग विस्थापित हुए और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत
विभाजन के जरिए ब्रिटिश भारत दो स्वतंत्र देशों भारत और पाकिस्तान में विभाजित हो गया। भारत शुक्रवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed