{"_id":"639313425183b944f93562bb","slug":"pointsman-saved-the-life-of-a-person-trapped-under-the-train-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पॉइंट्समैन की सुझबूझ से बची एक जिंदगी, सोनू की हो रही है हर तरफ तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पॉइंट्समैन की सुझबूझ से बची एक जिंदगी, सोनू की हो रही है हर तरफ तारीफ
Fri, 09 Dec 2022 04:21 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:21 PM IST
सार
शख्स की जिंदगी बचाने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोनू की सराहना की है और बताया गया है कि उनको इसके लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे फंसा शख्स
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बहादुर और निस्वार्थ कार्य करते हुए, पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के एक पॉइंट्समैन ने मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर सुझबूझ से एक जिंदगी बचाई। अब हर तरफ पॉइंट्समैन की तारीफ हो रही है। रेलवे की ओर इस साहसिक कार्य के लिए उनको सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि बुधवार को करीब सवा एक बजे एक मालगाड़ी मिर्जाचौकी स्टेशन से गौर मालदा की ओर जा रही थी। अप्रत्याशित रूप से सोनू कुमार सिंह, पॉइंट्समैन ने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के नीचे फंसा हुआ है और जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग को सूचित किया। रेड सिग्नल दिखाकर ट्रेन को रोका गया। रोकने के बाद किसी तरह से ट्रेन के नीचे फंसे व्यक्ति को निकाला गया। बाद में पता चला कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। सुझबूझ से एक जीवन बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने वाले सोनू ने सबका दिल जीत लिया। इस कार्य के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोनू की सराहना की और बताया गया है कि उनको इसके लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन