फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM security breach: Sonia Gandhi instructions to CM Channi, take action against those responsible

पीएम सुरक्षा चूक मामला: सोनिया का सीएम चन्नी को निर्देश- मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री, जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई 

Thu, 06 Jan 2022 11:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 06 Jan 2022 11:21 PM IST
सार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएम चन्नी से कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
PM security breach: Sonia Gandhi instructions to CM Channi, take action against those responsible
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक के 24 घंटे बाद कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से इस संबंध में बात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएम चन्नी से इस मामले की विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने चन्नी से कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, सोनिया ने सीएम चन्नी से कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए जाने चाहिए थे। 
विज्ञापन


सीएम चन्नी बोले, पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं
वहीं, सीएम चन्नी ने सोनिया गांधी को बताया कि पंजाब सरकार पूरे मामले की जांच करवा रही है। इसके लिए सेवामुक्त जस्टिस मेहताब सिंह गिल और राज्य के गृह सचिव अनुराग वर्मा की जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उसमें जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एक तरफ सीएम चन्नी ने जांच कमेटी बनाई है तो दूसरी तरफ वह लगातार चूक से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि इसमें कोई चूक नहीं हुई है और उन पर हमले का कोई खतरा नहीं था। पीएम मोदी ने ही आखिरी वक्त में सड़क से जाने का कार्यक्रम बनाया। अब वह चुनावी रैलियों में भी इस बात को भुना रहे हैं। पीएम की सुरक्षा में चूक के बहाने पंजाब और पंजाबियों को बदनाम किया जा रहा है।

स्मृति ईरानी ने साधा निशाना
सोनिया-चन्नी की बात पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देर से जागी ये राजनीतिक आत्मा देश का आक्रोश देख रही थी। जनता की प्रार्थना, जनता की चिंता को देखकर सोनिया गांधी का ये कथन सामने आया है। कम से कम सोनिया गांधी ने इस बात को स्वीकारा कि दोषी कांग्रेस की प्रदेश सरकार और प्रशासन है। कहीं ऐसा तो नहीं कि मोहरे को इस प्रकार का आदेश देकर परिवार ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।


कांग्रेस में दोफाड़
वहीं तमाम कांग्रेस नेताओं बयानों से साफ नजर आ रहा है कि पीएम सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस में ही एकराय नहीं है। पार्टी दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। पंजाब के सीएम जहां इसे चूक का मामला नहीं मान रहे हैं, वहीं फिरोजपुर से विधायक ने इसे चूक का बड़ा मामला बताया है। उधर, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इसे भाजपा का ड्रामा करार देते हुए कहा था कि उसे बेकार का शोर नहीं मचाना चाहिए। जबकि सांसद मनीष तिवारी ने सुरक्षा चूक की जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed