फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Security breach Former IPS Kiran Bedi says ,It is a clear case of ambush of the PM

पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध मामला: पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने बताया आखिर कहां-कहां हुई चूक, कहा- कहीं साजिश तो नहीं?

Sat, 08 Jan 2022 03:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Jan 2022 03:07 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने बताया आखिर पंजाब सरकार ने कहां-कहां चूक कर दी। इससे पीएम को कितना खतरा था?

विज्ञापन
Pm Security breach Former IPS Kiran Bedi says ,It is a clear case of ambush of the PM
पूर्व आईपीएस किरण बेदी - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी चूक के मामले पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आखिर पंजाब सरकार से कहां कहां चूक हुई। उन्होंने कहा कि सबसे पहली सुरक्षा चूक डीजीपी की गैर हाजिरी थी। राज्य के गृह मंत्री और गृह सचिव भी मौजूद नहीं थे। जिलाधिकारी भी नदारद रहे। क्या यह उल्लंघन एक पूर्व नियोजित साजिश थी? यह पीएम की घात का स्पष्ट मामला है।  किरण बेदी ने कहा कि पुल रुकने के लिए एक खतरनाक जगह है क्योंकि पुल को बम से आसानी से उड़ा सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने भी उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें पंजाब पुलिस के जवानों का दोष नहीं है। इसमें पंजाब पुलिस के अधिकारियों का दोष हैं और पंजाब पुलिस के राजनीतिक नेतृत्व का दोष है। राज्य में सरकार किसी की भी हो अगर वहां पीएम आ रहे हैं तो हमें प्रधानमंत्री को हर तरह से सुविधा और सुरक्षा देनी होती है।
विज्ञापन


ऐसी गलतियों के कारण हमने दो पीएम खोए: नाना पटोले
पीएम की सुरक्षा में चूक मामले पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि ऐसी गलतियों के कारण भारत ने अपने दो प्रधानमंत्री खो दिए हैं और कांग्रेस नुकसान को समझ चुकी है। पीएम का सुरक्षा उल्लंघन गलत था। लेकिन सामने आए वीडियो के मुताबिक आखिरी वक्त में उनका रूट क्यों बदला गया और भाजपा कार्यकर्ता वहां कैसे जमा हुए?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
बीते बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। जिस इलाके में पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था।


गृह मंत्रालय ने लगाया पंजाब सरकार पर आरोप 
गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और ट्रेवल प्लान के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। उन्हें इससे जुड़े इंतजाम करने थे, जो नहीं किए गए। गृह मंत्रालय ने कहा कि जब यात्रा मार्ग बदल गया तो पंजाब सरकार को अतिरिक्त सुरक्षा तैनाती करनी थी ताकि सड़क मार्ग से यात्रा सुरक्षित रहे, लेकिन अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed