फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm released installation pm kisan samman nidhi transfer one farmer replied pm question here you know what

पीएम ने किसान से पूछा-कंपनी सिर्फ आपकी फसल ले जाती है या जमीन भी? जवाब के जरिए विपक्ष पर वार

Fri, 25 Dec 2020 12:59 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 25 Dec 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
pm released installation pm kisan samman nidhi transfer one farmer replied pm question here you know what
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस व अटल जयंती के मौके पर देश  के नौ करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये भेजे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छह राज्यों के किसानों से संवाद भी किया। उन्होंने अरूणाचल प्रदेश के एक किसान से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग यानी अनुबंध खेती को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि कंपनी सिर्फ आपकी फसल ले जाती है या जमीन भी? गगन का जवाब जो आया उसके जरिए पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कंपनियों द्वारा जमीन हड़पने को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, किसानों से प्रधानमंत्री के संवाद की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश में अदरक की खेती करने वाले गगन पेरिंग से हुई। उन्होंने बताया कि मुझे किसान सम्मान निधि के माध्यम से चार महीने में दो-दो हजार रुपये मिले हैं। गगन ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग में किया और मजदूरों को पैसा दिया। पीएम मोदी ने गगन से पूछा कि क्या कंपनी आपकी सिर्फ अदरक ले जाती है या जमीन भी ले जाती है, तो गगन ने कहा कि केवल अदरक ले जाती है। इसके बाद किसानों को पीएम ने भरोसा दिलाया कि उनकी जमीन को कोई नहीं ले जा पाएगा। जमीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन


ओडिशा व महाराष्ट्र के किसान से भी की बात
इसके अलावा पीएम मोदी ने ओडिशा के एक किसान से किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर बात की और उसके फायदे पूछे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किसानों को सस्ते कर्ज देने की शुरुआत की थी, हम उसे आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा के किसान ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह पहले धान की खेती करते थे, अब बागवानी करते हैं। महाराष्ट्र के किसान गणेश ने प्रधानमंत्री ने खेती और पशुपालन के अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed