फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will launch Voice of Youth portal today

PM Modi: विकसित भारत @2047 वॉयस ऑफ यूथ पोर्टल आज लॉन्च करेंगे पीएम मोदी, कुलपतियों को करेंगे संबोधित

Mon, 11 Dec 2023 06:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 06:31 AM IST
सार

इस अवसर पर पीएम देशभर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will launch Voice of Youth portal today
पीएम मोदी - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘विकसित भारत @2047: वॉयस ऑफ यूथ’ पोर्टल लॉन्च करेंगे। इस अवसर पर पीएम देशभर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का मकसद देश की राष्ट्रीय योजनाओं, प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्माण में देश के युवाओं को सक्रिय रूप से शामिल करना है।

विज्ञापन


भारत के दृष्टिकोण में विचारों का योगदान करने के लिए एक मंच
पीएमओ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण देश के लिए राष्ट्रीय योजनाओं, प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्माण में युवा पीढ़ी को सक्रिय रूप से शामिल करना है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप ही ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज' पहल देश के युवाओं को विकसित भारत के दृष्टिकोण में विचारों का योगदान करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। विज्ञप्ति में पीएमओ ने आगे बताया कि विकसित भारत@2047 का लक्ष्य भारत को उसकी आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed