फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will give appointment letters to 70 thousand youth today

PM Modi: 70 हजार युवाओं को आज नियुक्ति पत्र देंगे पीएम नरेंद्र मोदी, अलग-अलग विभागों में पदस्थ होंगे युवा

Sat, 22 Jul 2023 07:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 22 Jul 2023 07:54 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पूरी दुनिया में कुशल श्रमशक्ति मुहैया कराने में सक्षम बताया है। मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित जी-20 श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, विश्व स्तर पर गतिशील कार्यबल भविष्य की एक वास्तविकता है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will give appointment letters to 70 thousand youth today
New Parliament Inauguration - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देशभर में 44 जगहों पर होने वाले रोजगार मेले में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये 70 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे। पीएमओ के मुताबिक देश भर से चयनित नए उम्मीदवार राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकार में शामिल होंगे। ये भर्तियां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में भी की गई हैं। 

विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रोजगार मेला रोजगार सृजन की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के रूप में काम करेगा। मेला युवाओं को सशक्तिकरण के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास में भागीदारी करने का भी अवसर देगा। 

विज्ञापन

12.5 करोड़ युवाओं को किया गया प्रशिक्षित
पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, सौभाग्य की बात है कि यह बैठक भारत में हो रही है, जिसके पास प्रौद्योगिकी-आधारित बदलावों से बड़ी संख्या में रोजगार सृजन का अनुभव है। हमें कार्यबल को उन्नत प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं के  उपयोग में कुशल बनाने की जरूरत है। इसके लिए स्किलिंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग ही मूलमंत्र है। प्रधानमंत्री ने कहा, स्किल इंडिया मिशन इसी वास्तविकता से जुड़ने का एक अभियान है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 12.5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed