{"_id":"6146ca568ebc3e69ab411b39","slug":"pm-narendra-modi-urges-people-to-take-part-in-auction-of-gifts-mementos-received-by-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-निलामी: उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी, पीएम ने लोगों से भाग लेने का आग्रह किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ई-निलामी: उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी, पीएम ने लोगों से भाग लेने का आग्रह किया
Sun, 19 Sep 2021 10:57 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:57 AM IST
सार
संस्कृति मंत्रालय द्वारा की जा रही ई-नीलामी में अधिकतम बोलियां भारत के ओलंपिक और पैरालंपिक सितारों के खेल उपकरणों के लिए लग रही हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी को अपना जैवेलिन दिखाते नीरज चोपड़ा
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी में भाग लेने का आग्रह किया है। रविवार को पीएम ने ट्वीट किया उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी की जा रही है, जो उन्हें बीते वर्षों में मिले हैं। मोदी ने कहा कि इससे होने वाली आय नमामि गंगे पहल में उपयोग की जाएगी।
विज्ञापन
ई-नीलामी में अधिकतम बोलियां ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों के खेल उपकरणों के लिए लग रही हैं, जिनमें कृष्णा नागर और सुहास एल यथिराज के बैडमिंटन रैकेट, नीरज चोपड़ा का भाला और लवलीना बोरगोहेन के दस्ताने शामिल हैं।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट किया, ‘बीते वर्षों में मुझे कई उपहार और स्मृति चिह्न मिले हैं जिनकी नीलामी की जा रही है। इसमें हमारे ओलंपिक नायकों द्वारा दिए गए विशेष स्मृति चिह्न भी शामिल हैं। नीलामी में भाग लें।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस नीलामी से होने वाली आय नमामि गंगे पहल में इस्तेमाल की जाएगी। नमामि गंगे मिशन का उद्देश्य गंगा नदी का संरक्षण और कायाकल्प करना है।
Over time, I have received several gifts and mementos which are being auctioned. This includes the special mementos given by our Olympics heroes. Do take part in the auction. The proceeds would go to the Namami Gange initiative.https://t.co/Oeq4EYb30M pic.twitter.com/PrF44YWBrN
— Narendra Modi (@narendramodi) September 19, 2021