फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to Launch Sansad TV Today Lok Sabha and Rajya Sabha channels merged

संसद टीवी: आज प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ, लोकसभा व राज्यसभा चैनल का विलय

Wed, 15 Sep 2021 01:26 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Sep 2021 01:26 AM IST
सार

देश के सरकारी चैनल 'संसद टीवी' का आज आगाज होने वाला है। इस चैनल पर देश विदेश की गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का प्रसारण किया जाएगा। डॉ. करण सिंह जैसी कई हस्तियां इस चैनल पर कई कार्यक्रम पेश करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to Launch Sansad TV Today Lok Sabha and Rajya Sabha channels merged
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत - फोटो : ANI

विस्तार

देश में बुधवार यानी आज से 'संसद टीवी' के रूप में नए सरकारी चैनल की सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। इस चैनल का गठन लोकसभा व राज्यसभा टीवी के विलय के माध्यम से किया गया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे। संसद टीवी को लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी चैनलों के विलय के बाद शुरू किया जा रहा है। चैनल के सीईओ की नियुक्ति मार्च में हुई थी। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व पूर्व कपड़ा सचिव रवि कपूर 'संसद टीवी' के सीईओ बनाए गए हैं, जबकि लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव मनोज अरोरा इसके ओएसडी होंगे। 
विज्ञापन


पीएमओ ने बताया कि संसद टीवी की प्रोग्रामिंग मुख्य रूप से चार श्रेणियों में होगी, जिसमें संसद और लोकतांत्रिक संस्थानों का कामकाज, नीतियों और योजनाओं का कार्यान्वयन, भारत का इतिहास, संस्कृति और मुद्दे, समकालीन प्रकृति के सरोकार जैसे विषय शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चैनल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह, अर्थशास्त्री विवेक देवराय, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, अधिवक्ता हेमंत बत्रा सक्रिय भूमिकाओं में दिखेंगे। ये धर्म से लेकर कानून तक के विभिन्न विषयों पर अपने शो पेश करेंगे। यह भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्कृति के उच्चमूल्यों को प्रदर्शित करने वाला अपनी तरह का एक विशेष चैनल होगा।  जहां पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रसारण होगा।  


इसमें खासतौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, देश के विभिन्न  संस्थानों से जुड़ी उपलब्धियों और जानकारी को रोचक ढंग से पेश किया जाएगा। संसद के सत्र के दौरान यह दो चैनल हो जाएगा। इस दौरान इसमें राज्यसभा व लोकसभा की कार्रवाई का सीधा प्रसारण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed