फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm narendra modi talks with pradhan mantri garib kalyan anna yojana of uttar pradesh and attacks on Rahul gandhi

पीएम मोदी: कुछ युवा लोग सेल्फ गोल करने में लगे हैं, बिना नाम लिए राहुल पर साधा निशाना

Thu, 05 Aug 2021 01:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Aug 2021 01:56 PM IST
सार

'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के लाभार्थियों से बात करने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ युवा लोग सेल्फ गोल करने में लगे हैं।

विज्ञापन
Pm narendra modi talks with pradhan mantri garib kalyan anna yojana of uttar pradesh and attacks on Rahul gandhi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि एक तरफ हमारा देश, हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां हासिल कर रहे हैं।  गोल के बाद गोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो राजनीतिक स्वार्थ के चलते एक तरह से सेल्फ गोल कर रहे हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं। ये लोग देश का समय और देश की भावना दोनों को आहत कर रहे हैं। भारत की संसद का ये लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से निरंतर अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी ने कहा कि जब देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा था, तो कुछ लोग संसद को रोकने में लगे हैं। कुछ ही सप्ताह में हमने जो कीर्तिमान देखे, उसमें भारतीयों का सामर्थ्य और सफलता, चारों ओर नजर आती है। ओलंपिक में अभूतपूर्व प्रदर्शन को पूरा देश उत्साहपूर्वक देख रहा है।

पद के लिए परेशान लोग भारत को नहीं रोक सकते: पीएम मोदी
जो लोग सिर्फ अपने पद के लिए परेशान हैं, वो अब भारत को रोक नहीं सकते। नया भारत, पद नहीं पदक जीतकर दुनिया में छा रहा है। नए भारत में आगे बढ़ने का मार्ग परिवार नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होगा। इसलिए, आज भारत का युवा कह रहा है- भारत चल पड़ा है, भारत का युवा चल पड़ा है।

दुनिया की अरबों की आबादी कोरोना की चपेट में: पीएम मोदी   
इस मुश्किल समय में एक भी गरीब ऐसा न हो, जिसके घर में राशन न हो, ये सुनिश्चित करना जरूरी है। 100 साल का ये संकट सिर्फ महामारी का ही नहीं है, बल्कि इसने कई मोर्चों पर देश और दुनिया की अरबों की आबादी को अपनी चपेट में लिया है। पीएम ने कहा कि अतीत में हमने अनुभव किया है कि जब देश पर पहले इस तरह का बड़ा संकट आता था तो देश की तमाम व्यवस्थाएं बुरी तरह से हिल जाती थीं। लेकिन आज भारत, भारत का प्रत्येक नागरिक पूरी ताकत से इस महामारी का मुकाबला कर रहा है।


कोरोना कालखंड में भी नए प्रतिमान: पीएम मोदी
इस कोरोना कालखंड में भी भारतीयों का उद्यम नए प्रतिमान गढ़ रहा है। जुलाई में जीएसटी का कलेक्शन हो या हमारा निर्यात हो, ये नई ऊंचाई छू रहे हैं। जुलाई में 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन होना बताता है कि अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी एक महीनें में भारत का निर्यात 2.5 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो गया। कृषि निर्यात में हम दशकों बाद हम दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हुए हैं। देश का पहला मेड इन इंडिया विमानवाहक पोत 'विक्रांत' समंदर में अपना ट्रायल शुरू कर चुका है।

आज का दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण: पीएम
पांच अगस्त का दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। राम मंदिर के निर्माण की यह प्रक्रिया राष्ट्र को जोड़ने का उपक्रम है। जिन लोगों की तपस्या राम मंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, उन सभी को 130 करोड़ देशवासियों की ओर से नमन। सियावर रामचन्द्र की जय!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed