इन्वेस्टर राउंड टेबल में बोले पीएम मोदी, कोरोना काल में दुनिया ने देखी भारत की असली ताकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्चुअल इन्वेस्टर राउंड टेबल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि इस साल भारत ने बहादुरी से वैश्विक महामारी कोविड-19 का मुकाबला किया, दुनिया ने भारत के राष्ट्रीय चरित्र को देखा है। इस दौरान दुनिया ने भारत की असली ताकत भी देखी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज निवेशक उन कंपनियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं जिनके पास उच्च पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन स्कोर है। उन्होंने कहा कि भारत में पहले से ही ऐसे सिस्टम और कंपनियां हैं जिनका इसमें बेहतर स्थान है।
उन्होंने कहा, भारत ने इस महामारी में उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया है, फिर चाहे वह वायरस के खिलाफ जंग हो या आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयास हों। यह व्यवस्था की मजबूती, लोगों के समर्थन और नीतियों की स्थिरता से प्रेरित है।
India has shown remarkable resilience in this pandemic, be it fighting the virus or ensuring economic stability. This resilience is driven by the strength of our systems, support of our people and stability of our policies: PM Narendra Modi at virtual Global Investor Roundtable https://t.co/9NcQ12UXcv pic.twitter.com/SW5TiwMnBo
— ANI (@ANI) November 5, 2020
आत्मनिर्भर भारत एक सुनियोजित रणनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को 'आत्मनिर्भर' बनाने की पहल केवल एक विजन नहीं बल्कि एक सुनियोजित आर्थिक रणनीति है। इसका उद्देश्य भारत को उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए हमारे श्रमिकों व उनके कौशल का उपयोग करना है।
कृषि निर्यात का पावरहाउस बनेगा भारत
मोदी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में हमारे हालिया सुधारों ने भारत के किसानों के साथ साझेदारी करने की नई रोमांचक संभावनाओं को खोला है। तकनीकी और आधुनिक समाधानों की मदद से भारत जल्द ही एक कृषि निर्यात केंद्र के रूप में उभरेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को वैश्विक आर्थिक वृद्धि के पुनरुद्धार का इंजन बनाने के लिए जो भी करना होगा, हर वह प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र है, युवा जनसंख्या है और इसके साथ ही यहां मांग और विविधता भी है।
आठ को गुजरात में रोपैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन करेंगे मोदी
उधर, केंद्रीय जहाजरानी (शिपिंग) मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नवंबर को गोघा और हजीरा के बीच रोपैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नया मार्ग खंभात की खाड़ी का इस्तेमाल करते हुए इन दो क्षेत्रों के बीच यात्रा के समय को काफी कम करेगा। इससे इन दोनों क्षेत्रों के बीच दूरी 400 किमी से कम होकर 60 किमी हो जाएगी।
PM Modi will flag off Ropax ferry services between Gogha & Hazira in Gujarat on Nov 8. This new route's significance is the reduction of travel time between the 2 regions by utilising the Gulf of Khambat reducing it to 60 km from 400 km: Mansukh Mandaviya, Union Shipping Minister pic.twitter.com/9zceIjV4Cg
— ANI (@ANI) November 5, 2020