फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Narendra Modi's statement 'Mian Jinda laut paya' Congress leader Digvijay Singh's taunt Modi Hitler ek saman 

'मैं जिंदा लौटा पाया': पीएम के बयान पर कांग्रेस नेता का तंज, वे पंजाब से जिंदा लौटे गए, लेकिन 700 किसानों को जिंदा घर नहीं लौटने दिया

Sat, 08 Jan 2022 12:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jan 2022 12:43 PM IST
सार

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मोदी-हिटलर एक समान हैं। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi's statement 'Mian Jinda laut paya' Congress leader Digvijay Singh's taunt Modi Hitler ek saman 
नरेंद्र मोदी-दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद उनके बयान "मैं जिंदा लौट पाया" पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब से जिंदा लौटे गए, लेकिन 700 से अधिक किसानों को जिंदा घर नहीं लौटने दिया। उन्होंने आगे कहा कि जर्मन के तानाशाह एडोल्फ हिटलर और नरेंद्र मोदी में कोई अंतर नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह बयान तब सामने आया है जब कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया था कि भाजपा सरकार के तीन काले कानूनों का विरोध कर रहे 700 से ज्यादा जिंदा किसान घर नहीं लौट पाए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट में कहा कि पहले हिंदू खतरे में था, लेकिन अब पीएम खुद ही खतरे में हैं। प्रधानमंत्री खतरे में नहीं केवल प्रधानमंत्री की कुर्सी खतरे में है। 

विज्ञापन


सिद्धू ने भी की थी टिप्पणी
दिग्विजय सिंह ने पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पीएम मोदी पर टिप्प्णी की थी। उन्होंने कहा था कि केवल 15 मिनट के इंतजार से पीएम परेशान हो गए। जबकि, किसानों ने एक साल तक कृषि कानूनों का विरोध किया। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी भाजपा नेताओं व पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें पंजाब और पंजाबियों के गौरव को बदनाम करना बंद कर देना चाहिए। आगे कहा कि भाजपा को पीएम की सुरक्षा का राजनीतिकरण करना बंद कर देना चाहिए। एक बार जब वे ऐसा कर लेंगे, तो गंदी राजनीति अपने आप बंद हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed