{"_id":"5e8347aa8ebc3e6fa6218143","slug":"pm-narendra-modi-s-mother-heeraben-donated-25000-rupees-in-pm-cares-fund-to-fight-aganist-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उतरीं पीएम मोदी की मां, अपनी बचत से दान किए 25,000 रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उतरीं पीएम मोदी की मां, अपनी बचत से दान किए 25,000 रुपये
Tue, 31 Mar 2020 07:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा
नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की मां हीराबेन- सांकेतिक
- फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक जंग में अब देश के प्रधानमंत्री की मां हीराबेन भी शामिल हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां ने संकट से जूझ रहे देश को 25,000 रुपये की आर्थिक मदद की है। दरअसल Covid-19 के खिलाफ पीएम मोदी की मां ने पीएम केयर्स (PM CARES) में 25 हजार रुपये का आर्थिक योगदान दिया है। हीराबेन ने यह राशि अपनी बचत (सेविंग) से निकालकर पीएम केयर फंड में दान दिया है। दरअसल हीराबेन को कई मौकों पर प्रधानमंत्री का साथ देते हुए देखा गया है। इसके अलावा अक्सर प्रधानमंत्री मोदी कई मौकों पर अपनी मां का आशीर्वाद लेने गुजरात जाते रहते हैं।
विज्ञापन