फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi review situation Cyclone Biparjoy Gujarat Coast Saurashtra Kutch news and updates

Cyclone Biparjoy: PM मोदी ने लिया 'बिपरजॉय' से निपटने की तैयारियों का जायजा; अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Mon, 12 Jun 2023 05:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 12 Jun 2023 05:18 PM IST
सार

बताया गया है कि बैठक में आपदा और राहत कार्यों से एजेंसियां और एनडीआरएफ से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi review situation Cyclone Biparjoy Gujarat Coast Saurashtra Kutch news and updates
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें चक्रवात से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन, कमल किशोर, भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य, मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा सहित अन्य ने भाग लिया।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संवेदनशील स्थानों में रहने वाले लोगों की निकासी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय किए जाएं। नुकसान की स्थिति में तत्काल सेवा बहाल करने की तैयारियों के साथ आवश्यक सेवाओं का रखरखाव सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि  केंद्रीय गृह मंत्रालय चक्रवात बिपरजॉय की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है। एनडीआरएफ की 12 टीम तैनात है। 15 और टीमों भी तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले बैठक के दौरान एक प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें बताया गया कि कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में 15 जून को सुबह से शाम तक 125-135 किमी प्रति घंटे से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तूफानी मौसम का अनुभव हो सकता है। गुजरात के दक्षिण और उत्तरी तटों पर मछली पकड़ने की गतिविधियों को रोक दिया गया है और अधिकारी चक्रवात बिपरजॉय को देखते हुए समुद्र से लोगों को निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटीय देवभूमि द्वारका के अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और 15 जून की दोपहर तक मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच सौराष्ट्र और कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों को पार करने की संभावना है।गुजरात के सात जिलों में चक्रवात के असर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी तटीय इलाके में अधिकारियों ने मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed