{"_id":"5d418aff8ebc3e6cde238362","slug":"pm-narendra-modi-reiterated-commitment-for-housing-for-all-by-2022-in-pragati-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति बैठक : प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया साल 2022 तक 'सबके लिए घर' का संकल्प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रगति बैठक : प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया साल 2022 तक 'सबके लिए घर' का संकल्प
Wed, 31 Jul 2019 06:05 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
प्रगति बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य
- फोटो : एएनआई
अपने दूसरे कार्यकाल की पहली प्रगति बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 तक सबके लिए घर के संकल्प को दोहराया। बुधवार को हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री ने महत्वाकांक्षी योजनाओं आयुष्मान भारत और सुगम्य भारत अभियान की समीक्षा भी की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों को जल संरक्षण के प्रति अधिकतम प्रयास करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Delhi: Prime Minister Narendra Modi held the first PRAGATI meeting of his second term, today. In the meeting PM strongly reiterated commitment for "Housing for All" by 2022, & reviewed the progress of flagship schemes Ayushman Bharat & Sugamya Bharat Abhiyan. pic.twitter.com/a649rBEutT
— ANI (@ANI) July 31, 2019
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 30वीं प्रगति बैठक में पीएम आवास योजना (शहरी) से संबंधित शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की। उन्होंने सरकार के उस संकल्प को दोहराया कि साल 2022 तक एसा कोई भी परिवार नहीं बचना चाहिए जिसके पास खुद का घर न हो। उन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत समीक्षा की। प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई कि योजना के तहत अब तक लगभग 35 लाख लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और 16 हजार से ज्यादा अस्पताल इस योजना से जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री ने राज्यों से कहा कि वह इस योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कदम उठाए जाएं और सामने लाए जाएं जिससे योजना में भ्रष्टाचार को रोका जा सके।
सुगम्य भारत योजना की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सार्वजनित परिसरों में दिव्यांगजनों के सामने आने वाली समस्याओं के फीडबैक के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाए। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उन्होंने बड़ी जनभागीदारी और संवेदनात्मक रवैये की अपील की। इसके अलावा उन्होंने राज्यों से जल संरक्षण को लेकर कदम उठाने की अपील भी की।
प्रधानमंत्री ने रेलवे और सड़क विभाग की आठ महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इसके तहत बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात आदि राज्यों में काम चल रहा है।