कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आए लोगों को पीएम मोदी ने सराहा, पढ़िए क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थितियों का जायजा ले रहे हैं और न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक नजरिए से भी वह सक्रिय हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में कई लोग ऐसे हैं जो इस संकट की घड़ी में दूसरों की सहायता के लिए आगे आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ऐसे लोगों की सराहना की और बाकी लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। जानिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा...
Good effort. https://t.co/MG8lM3uKB4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2020
कोरोना महामारी के समय देश सेवा का यह एक अनुपम उदाहरण है। https://t.co/iQmBtOROoh
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2020
यही तो मानवता की सच्ची सेवा है... https://t.co/nPUMI9GNXY
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2020
देशवासियों के ऐसे सुविचार और शुभकामनाएं ही तो सबसे बड़ा संबल हैं... https://t.co/lVqx6wgI9o
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2020
बता दें कि इससे पहले कोरोना से जंग में प्रधानमंत्री के योगदान के सम्मान के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें उनके सम्मान के लिए 12 अप्रैल को पांच मिनट के लिए खड़े होने की अपील की जा रही थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसे गलत बताते हुए कहा था कि अगर आप सच में मेरा सम्मान करना चाहते हैं तो कोरोना संकट के मौजूद रहने तक एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी उठाएं।