{"_id":"5f6facd18ebc3e9be346292e","slug":"pm-narendra-modi-praised-the-council-of-scientific-and-industrial-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा सीएसआईआर : मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा सीएसआईआर : मोदी
Sun, 27 Sep 2020 02:34 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की सराहना की। संगठन के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि यह संगठन देश में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं इनोवेशन को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि सीएसआईआर कोविड-19 के खिलाफ जंग में भी अहम भूमिका निभा रहा है। सीएसआईआर से जुड़े सभी लोगों को स्थापना दिवस की बधाई और भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैज्ञानिक समुदाय ने देश के समक्ष आने वाली हर चुनौती को आगे बढ़कर स्वीकार किया और इसे अवसर में तब्दील किया। वैज्ञानिकों ने समाज के लिए काफी कुछ दिया और कई तरीकों से कठिनाइयों को दूर करने में मदद की है।
विज्ञापन
सीएसआईआर के 79वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान, संगठन के वैज्ञानिकों ने वेंटिलेटर और पीपीई किट तैयार करने में अहम योगदान दिया। संगठन ने ही अन्य बीमारियों की दवाओं के कोविड-19 के लिए इस्तेमाल जैसे प्रोजेक्ट शुरू किए।
उन्होंने सीएसआईआर से युवा वैज्ञानिकों के लिए एक बौद्धिक सत्र आयोजित करने को कहा जिसमें उन्हें बताया जाए कि कैसे देश आत्मनिर्भर भारत बन सकता है।