फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi paid tribute to Bharat Ratna Dr BabaSaheb Babasaheb Ambedkar says his struggle an example for every generation

बाबा साहेब: राष्ट्रपति कोविंद ने किया नमन, पीएम मोदी बोले- उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए मिसाल

Wed, 14 Apr 2021 07:47 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 14 Apr 2021 07:47 AM IST
सार

  • पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बाबासाहेब का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi paid tribute to Bharat Ratna Dr BabaSaheb Babasaheb Ambedkar says his struggle an example for every generation
पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : PTI

विस्तार

देश के संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की आज 130वीं जयंती है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, कहा कि बाबासाहेब का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। बता दें कि पीएम मोदी ने आंबेडकर जयंती पर ट्वीट भी किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिखी यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं आंबेडकर जयंती पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबडेकर को सिर झुकाकर नमन करता हूं। उन्होंने अपने संघर्ष से समाज के हाशिये पर पहुंच चुके वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया, जो हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल रहेगा।'
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति कोविंद ने भी दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बाबा साहेब को नमन किया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ. आंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें। 
 

स्टालिन ने चेन्नई में दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने भी बाबा साहेब भीमराव आंबडेकर को 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। 






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed